For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप से पहले चमका अफगानी टीम का कप्तान, 6 विकेट लेकर दिलाई टीम को जीत

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 जून से शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अन्य टीमों को बता दिया है कि उन्हें हल्के में लेने की गलती ना करें। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप के लिए असगर स्तानिकजई की जगह गुलबदिन नाइब को कप्तान बनाया था। गुलबदिन ने आयरलैंड के खिलाफ हुए दूसरे वनडे मैच में मैच जिताऊ प्रदर्शन किया और बोर्ड का लिया हुआ फैसला सही ठहरा दिया। इस जीत के साथ आयरलैंड सीरीज को 1-1 के साथ खत्म करने के लिए कामयाब हो गया।

पहला वनडे आयरलैंड जीत चुका था इसलिए सीरीज बचाने और विश्व कप से पहले लय हासिल करने के लिए अफगानिस्तान को किसी भी हाल में जीत चाहिए थी। उन्हें ये कमाल करने के लिए किसी भी हालत में 305 रनों का बचाव करना था और इसको अंजाम दिया अफगानिस्तान के नए कप्तान गुलबदिन नाइब ने। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद के शतक की बदाैलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 305 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। शहजाद ने 88 गेंदों में 101 रन बनाए। जवाब में नाइब ने अकेले दम पर आयरलैंड को ढेर कर दिया। उन्होंने 9.2 ओवर में 43 रन देते हुए 6 विकेट झटक लिए जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साबित हुआ। आयरलैंड की पूरी टीम 41.2 ओवर में 179 रन पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान ने 126 रनों से विशाल जीत दर्ज की।

नाइव ने इसी के साथ विश्व कप से ठीक पहले अपने 54 मैचों में 50 वनडे विकेट भी पूरे कर लिए। इस 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 55 वनडे और 38 टी20 मैच खेले हैं। दिलचस्प बात ये है कि इतने अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कुल 5 प्रथम श्रेणी मैच ही खेले हैं और अब वो विश्व कप में अपने देश की टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। अफगानिस्तान को 4 जून को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलना है।

Story first published: Wednesday, May 22, 2019, 20:15 [IST]
Other articles published on May 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+