For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गुलबदीन नायब ने की इयोन मोर्गन को रन आउट करवाने की कोशिश, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में ICC वर्ल्ड कप 2019 के 24वें मैच में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच बहुत ही मनोरंजक मुकाबला हुआ। मेजबान इंग्लैंड अपने पिछले मैच में विंडीज पर बहुत ही आराम से जीत दर्ज करने में कामयाब हुआ था, जबकि अफगानिस्तान टूर्नामेंट में अभी तक कोई भी मैच नहीं जीत सका है और अब तक खेले गए चारों मैच हार चुका है। इयोन मोर्गन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जेम्स विंस के जल्दी हारने के बावजूद, जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने विरोधी को हवा दे दी और असली रंग तब देखने को मिला जब खुद कप्तान इयोन मोर्गन ने अफगानी गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू की। मोर्गन लगातार छक्के बरसाने लगे जिन्हें रोकने के लिए अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब मोर्गन को रन आउट करवाने की कोशिश।

यह घटना 32वें ओवर में हुई जब इयोन मोर्गन ने गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला और सिंगल रन लेने के लिए दाैड़े। लेकिन फिल्डर ने फुर्ती के साथ गेंद का पीछा कर लिया, यह देख मोर्गन वापस क्रीज पर भागे। लेकिन इसी बीच नाइब मोर्गन की ओर आए और उन्हें क्रीज छूने से रोकने का प्रयास करने लगे। नाइव को बीच में आते देख मोर्गन क्रीज पर बल्ला नहीं लगा सके और बल्ला नीचे गिर गया। हालांकि मोर्गन सुरक्षित क्रीज पर पहुंचे जिसके बाद नाइव मुस्कुराते हुए दिखे। मोर्गन उस दाैरा एक रन बनाकर खेल रहे थे।

फिर लगाई क्लास
इस घटना के बाद मोर्गन ने अचानक ही अपना गियर बदलने हुए अफगानी गेंदबाजों को पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने 17 छक्के लगाकर 71 गेंदों पर 148 रनों की विशाल पारी खेल डाली। इंग्लैंड ने 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 397 रन का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में अफगानी टीम 8 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी और इंग्लैंड ने 150 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

Story first published: Wednesday, June 19, 2019, 15:55 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+