Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : कोलकाता के तीन विकेट पर 32 रन (लीड-4)

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के तहत दिल्ली में खेले जा रहे एक मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स द्वारा बनाए गए 177 रनों का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के तीन विकेट महज 21 रन पर गिर गए।

कप्तान सौरव गांगुली पांच, मनदीप सिंह शून्य और मनोज तिवारी शून्य पर आउट हो चुके हैं।

पांच ओवर की समाप्ति पर कोलकाता ने तीन विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल 24 और डेविड हसी दो रन बनाकर मैदान पर हैं।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयर डेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 177 रन बनाए।

दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक ठोंका। उन्होंने नाबाद 107 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में वॉर्नर ने 69 गेंदें खेलीं और नौ चौके व पांच छक्के जमाए।

वॉर्नर के अलावा पॉल कालिंगवुड ने भी अर्धशतक जमाया। वह 45 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

दिल्ली डेयर डेविल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले तीन ओवरों में ही उसके तीन विकेट गिर गए। पहले ओवर में सहवाग (8 रन), दूसरे ओवर में गंभीर (1 रन) और तीसरे ओवर में दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले आउट हो गए।

कोलकाता की तरफ से क्रिस गेल को एक, चार्ल लांगवेल्ट को दो और इशांत शर्मा को एक विकेट मिला।

अब तक दोनों टीमों ने छह-छह मैच खेले हैं। दोनों को तीन मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। रन गति के आधार पर अंक तालिका में कोलकाता पांचवें जबकि दिल्ली छठें स्थान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+