कैरेबियाई दौरे पर टीम इंडिया के ऊपर हो सकता है हमला, PCB को मिला ई-मेल
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज में तीन दिन का अभ्यास मैच खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमें 22 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भाग लेंगी। दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज के साथ ही टीम इंडिया के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरआत भी हो रही है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक ईमेल मिला है। ईमेल में लिखा है कि कैरेबियाई धरती पर टीम इंडिया के ऊपर हमला हो सकता है।

भारतीय टीम पर वेस्टइंडीज में हो सकता हमला-
यह खबर ऐसे समय आई है जब कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारतीय टीम के ऊपर संभावित हमले की यह रिपोर्ट जीयो टीवी की है। इस रिपोर्ट के बाद पीसीबी ने जिम्मेदारी से कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को इस बारे में सूचित कर दिया है।

बेहद चौंकाने वाला मामला-
बेहद ही चौंकाने वाले इस मामले में यह देखना बाकी है कि बीसीसीआई इस पर कैसी प्रतिक्रिया देता है। यह भी देखना अहम होगा कि वेस्टइंडीज में टीम इंडिया की सिक्योरिटी रिव्यू की जाएगी या नहीं। इस मामले में अभी और डिटेल आनी बाकी है। फिलहाल तीन मैचों के अभ्यास मैच का दूसरा दिन का खेल जारी है।
गर्दन पर गेंद लगने के बाद बिगड़ी स्मिथ की तबीयत, लार्ड्स टेस्ट से हुए बाहर

तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रहा है भारत
जहां तक इस मैच की बात है भारत ने पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाकर घोषित कर दी थी। पुजारा ने शतक और रोहित शर्मा ने भी 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ए की टीम ने 15 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए थे। ये दोनों विकेट भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
