For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: देखने को मिला मजेदार वाक्या, पति ने ठोका शतक, तो पत्नी ने लिया इंटरव्यू

क्रिकेट का खेल सच में गजब का है। इसमें फैंस को कई बार ऐसे पल देखने को मिल जाते हैं जो दिल को छू जाते हैं। बात फिर मैदान पर किसी खिलाड़ी का गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने की हो या फिर शतक लगाकर...

नई दिल्ली। क्रिकेट का खेल सच में गजब का है। इसमें फैंस को कई बार ऐसे पल देखने को मिल जाते हैं जो दिल को छू जाते हैं। बात फिर मैदान पर किसी खिलाड़ी का गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने की हो या फिर शतक लगाकर अपनी पत्नी की 'फ्लाईंग किस' करना। न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के बीच शुरू हुई 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऐसा मजेदार वाक्या देखने को मिला जो कभी ना भूला पाने के लायक है। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा ही पति ने शतक ठोका तो वहीं मैच खत्म होने के बाद उनका इंटरव्यू उन्हीं की पत्नी ने लिया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।

शतक लगने के बाद पत्नी ने लिया इंटरव्यू

शतक लगने के बाद पत्नी ने लिया इंटरव्यू

बांग्लादेश के खिलाफ नेपियर में हुए पहले मैच में कीवि ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। मैच के बाद जब गुप्टिल का इंटरव्यू हुआ तो उसे देख सब हैरान रह गए क्योंकि उनका इंटरव्यू लेने के लिए उनकी पत्नी लौरा मैक्गोल्डरिक आगे आईं। हालांकि शुरूआत में दोनों असहज से दिखे लेकिन जैसे ही बात आगे बढ़ने लगी तो दोनों ने अपना रिश्ता भूलकर अपना-अपना काम करने का प्रयास किया। यह वाक्या वाकई मजेदार रहा क्योंकि ऐसा देखने को बहुत कम मिलता है।

एंकर हैं गुप्टिल की पत्नी

एंकर हैं गुप्टिल की पत्नी

अपनी पत्नी को इंटरव्यू देते हुए गुप्टिल ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। अपनी पत्नी से बातचीत में कहा, ''सबसे ज्यादा खुश करने वाली बात यह थी कि हमने बांग्लादेश को जल्द रोक दिया। पहले 10 ओवरों में 4 विकेट गंवाने के बाद वापसी करना वाकई कठिन है। खिलाड़ियों को यहां देखकर अच्छा लगता है। ज्यादातर हम एक-दूसरे से बात करते हैं लेकिन वह (टेलर) मुझे सिर्फ लंबे समय तक बल्लेबाजी करने देता है।'' गुप्टिल की पत्नी लौरा मैक्गोल्डरिक इस मैच की आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट की एंकर हैं और इसीलिए वह मैच के बाद गप्टिल का इंटरव्यू ले रही थीं।

गुप्टिल के शतक से जीता न्यूजीलैंड

गुप्टिल के शतक से जीता न्यूजीलैंड

भारत के खिलाफ 4 मैचों में 47 रन बनाने वाले गुप्टिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर टीम को आसान जीत दिलाई। बांग्लादेश ने 233 रनो का लक्ष्य रखा था जिसे न्यूजीलैंड ने महज 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। गुप्टिल ने 116 गेंदों में नाबाद 117 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चाैके और 4 छक्के शामिल रहे। न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 फरवरी को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। बता दें कि न्यूजीलैंड को हाल ही में हुई 5 वनडे मैचों की सीरीज में भारत के हाथों 4-1 से सीरीज गंवानी पड़ी।

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 15:27 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+