टीम इंडिया में लंबे अरसे बाद पंजाबी छोरा, जानिए कौन है वो?
मुंबई। रविवार को दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है। इस टीम में लंबे अरसे बाद पंजाब के किसी खिलाड़ी को जगह मिली है। इस जांबाज खिलाड़ी का नाम है आलराउंडर गुरकीरत सिंह मान।
आईये जानते हैं इस बांके छोरे के बारे में खास बातें..
- हाल में सीमित ओवरों के मैचों में भारत-ए की ओर से लगातार प्रभावी प्रदर्शन करने वाले गुरकीरत को भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
- गुरकीरत सिंह मान ने घरेलू क्रिकेट में बतौर आलराउंडर बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है।
- गुरकीरत सिंह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हैं।
- बांग्लादेश ए के खिलाफ गुरकीरत ने अपना पहला वन डे इंटरनेशनल खेला था।
- गुरकीरत ने बांग्लादेश-ए के खिलाफ पहले वनडे में 65 रन की पारी खेलने के अलावा अपनी आफ स्पिन गेंदबाजी से 29 रन देकर पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
- 14 अगस्त 2015 को आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उनकी खेली गई शानदार पारी( 81 गेंदों पर 87 रन) की ही बदौलत उन्हें साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए चुना गया है।
- अपने सेलेक्शन पर बेहद खुश मान ने कहा कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि वो चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरें।
- मान अपना आदर्श कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह को मानते हैं।
- मान ने कहा कि वो अपने आप को धोनी से जोड़कर देखते हैं क्योंकि जिस नंबर पर वो बैटिंग करने आते हैं उसी नंबर पर वो भी खेलते हैं।
- और गेंदबाजी के टिप्स वो अपने फेवरेट हरभजन सिंह उर्फ भज्जी से लेते हैं।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
