CPL 2020 : शिमरोन हेटमायर ने खेली तूफानी पारी, गुयाना ने पैट्रियॉट्स को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क : कैरेबियाई प्रीमियर लीग(सीपीएल) के चाैथे मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने शिमरोन हेटमायर की तूफानी बल्लेबाजी की बदाैलत सैंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स को 3 विकेट से हरा दिया है।
ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेले गए इस मैच का टॉस गुयाना ने पैट्रियॉट्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैट्रियॉट्स को क्रिस लिन और इविन लुईस ने अच्छी शुरूआत तो दिलाई, लेकिन इनके आउट होने के बाद मध्यक्रम बल्लेबाज डगमगाते नजर आए। किमो पाॅल ने चार ओवर में मात्र 19 रन देकर चार विकेट झटके, जिसकी बदौलत पैट्रियॉट्स टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 127 रन बना सकी। पैट्रियॉट्स की ओर से सबसे ज्यादा 29 रन बेन डंक ने बनाए।
हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरे गुयाना वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने मात्र 59 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों- ब्रैंडन किंग, चंद्रपॉल हेमराज के रूप में विकेट खो दिए। वहीं 13वें ओवर में लगातार दो विकेट- रॉस टेलर, निकोलस पूरन, खोकर टीम खतरे में पड़ गई। लेकिन तीसरे नंबर पर उतरे शिमरो हेटमायर ए छोर पर टिके हुए थे जिन्होंने धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया। हेटमायर की अर्धशतकीय पारी की मदद से गुयाना ने 17 ओवर में 7 विकेट खोकर 131 रन बनाए और तीन विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। हेटमायर ने 44 गेंदो पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 71 रनों की मैचविनिंग पारी खेली। इनके अलावा कोई भी गुयाना का बल्लेबाज रंग नहीं दिखा सका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
