Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संगकारा ने कर्टजन का बचाव किया

कोलंबो, 7फरवरीः श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने आलोचनाओं का सामना कर रहे अंपायर रूडी कर्टजन का बचाव करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को कुछ गलत फैसले विनम्रता से स्वीकार करने चाहिए.

दक्षिण अफ्रीकी अंपायर कर्टजन ने आस्ट्रेलिया में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को विकेट के पीछे गलत आउट दिया था. बारिश के कारण यह मैच रद्द कर दिया गया था.

शर्मा इस फैसले से हैरत में थे और वह पवेलियन लौटने से पहले कुछ देर तक क्रीज पर खड़े रहे. टीवी रीप्ले से हालांकि साफ हो गया कि शर्मा आउट नहीं थे लेकिन अंपायर के फैसले पर हैरानी जताने के लिये इस युवा बल्लेबाज को मैच फीस का दस प्रतिशत हिस्सा गंवाना पड़ा.

संगकारा ने कहा कि यदि अंपायर कोई फैसला करता है तो वह किसी भी पक्ष में क्यों न जाए हमें उसे विनम्रता से स्वीकार करके क्रिकेट खेलना चाहिए. यदि वह गलती करते हैं तो आप को उसे खेल का हिस्सा मानकर चलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी होने के नाते हम यह मानते हैं कि यह किसी भी पक्ष में जा सकता है. कोई भी पूर्ण नहीं है. खिलाड़ी भी गलती करते हैं और वास्तव में हम अंपायरों की मदद नहीं करते.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+