Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंडोनेशियन ओपन सेमीफाइनल में सायना

नई दिल्ली। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का विजय अभियान जारी है। सायना शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया सुपर सीरीज बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

जकार्ता में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के क्‍वार्टरफाइनल मुकाबले में सायना ने दक्षिण कोरिया की हे यून ह्वांग को 21-7, 13-21, 21-15 से पराजित किया। सायना को छठी वरीयता दी गई है।

सेमीफाइनल के लिए हौंसले बुलंद

शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में पहले सेट में सायना ने ह्वांग को बड़े अंतर से पराजित किया। दूसरे सेट में सायना कड़े संघर्ष के बाद भी पीछे रह गईं, लेकिन तीसरे सेट में फिर से वापसी करते हुए सायना ने जीत दर्ज कर ली।

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए सायना के हौंसले बुलंद हैं। अगले दौर में सायना की भिड़ंत चीन की लान लू से होगी। लू को सातवीं वरीयता दी गई है। लू ने दूसरे दौर के मुकाबले में अपने देश की येहान वांग को कड़े संघर्ष के बाद 21-10, 11-21, 22-20 से पराजित किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+