मेरे लाइफ के मैच को मम्मी ने फिक्स किया: रैना
नई दिल्ली। अपनी शादी के बारे में पहली बार मीडिया से बात करते हुए स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि उनकी लाइफ की पारी को उनकी मम्मा ने फिक्स किया है। रैना की इस बात को सुनकर हर कोई हैरान रह गया। रैना ने कहा कि उनकी मम्मी की शादी तय की है।
मालूम हो कि भारत के लिए 218 वनडे खेल चुके रैना आज रात दिल्ली के लीला पैलेस में अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी रचायेंगे। रैना ने अपनी शादी की बात टाइम्स ऑफ इंडिया से कही। गौरतलब है कि प्रियंका चौधरी सुरेश रैना की मम्मी की बचपन की सहेली की बेटी है।
देखें: सुरेश रैना की बैचलर पार्टी की तस्वीरें
आपको बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेटर्स के अलावा बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस समय लीला पैलेस छावनी में तब्दील हो चुका है। रैना के चाहने वाले उन्हें ट्विटर पर विश कर रहे हैं। शादी के बाद रैना सीधे आईपीएल खेलने के लिए निकल जायेंगे क्योंकि आईपीएल 8 अप्रैल से होने जा रहा है। इसक मतलब यह हुआ कि रैना के पास हनीमून के लिए टाइम नहीं होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
