1st ODI: भारत के बल्लेबाजी कोच ने किया ऋषभ पंत का बचाव, कहा- सिर्फ एक अच्छी पारी की देर
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने मीडिया से बात की। इस दौरान जब उनसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने उनका बचाव करते हुए कहा बस एक अच्छी पारी की जरूरती है। कोच राठौर से जब खराब फॉर्म के बावजूद लगातार मौका देने के निर्णय पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब पंत रन बनाने लगेगा तो सब ठीक हो जाएगा। उनके पास क्षमता की कोई कमी नहीं है।
और पढ़ें: 1st Test, AUS vs NZ: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, बैकफुट पर कीवी टीम, देखें आंकड़े
राठौड़ ने पंत का बचाव करते हुए कहा कि हमने पहले भी देखा है कि वह इस प्रारूप में कितना अहम साबित हो सकते हैं। हमें उनके साथ धैर्य की जरूरत है।

टीम में एक्स फैक्टर हैं ऋषभ पंत
पंत को लेकर राठौड़ ने कहा हम सब यह जानते हैं कि वह काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। हर कोई जानता है कि वह एक्स फैक्टर की तरह काम करता है।
राठौड़ ने कहा, ' ऋषभ पंत अपनी फिटनेस और खेल पर काफी काम कर रहा है। उन्होंने इस प्रारूप में पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब जब वह एक बार रन बनाने लगेगा तब सब ठीक हो जाएगा।'

तो केएल राहुल भी कर सकते हैं विकेटकीपिंग
वहीं टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लोकेश राहुल के बारे में बात करते हुए राठौड़ ने कहा कि वह वनडे में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा, ' अपने करियर के दौरान हर क्रिकेटर खराब दौर से गुजरता है। उन्होंने कुछ तकनीकी और मानसिक बदलाव किया जिसका नतीजा दिख रहा है। वह हमेशा एक अच्छा खिलाड़ी रहा है। इसमें कोई शक नहीं था कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।'
वहीं जब राहुल से विकेटकीपिंग कराने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर फैसला टीम मैनेजमेंट ले सकती है। हालांकि हमारे पास यह एक उपलब्ध विकल्प है।

मयंक अग्रवाल कर रहे 360 डिग्री प्रदर्शन
शिखर धवन के घुटने में चोट लगने के बाद उनकी जगह टीम में शामिल किये गये मयंक अग्रवाल पर बात करते हुए राठौड़ ने कहा कि उन्होंने लिस्ट ए स्तर पर वनडे प्रारूप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा, 'मयंक काफी सालों से घरेलू स्तर पर अच्छा क्रिकेट खेलते नजर आये हैं। इसी के चलते वह टेस्ट टीम में जगह बना पाने में सफल हुए। अब लिस्ट ए मैचों में उनके प्रदर्शन को देखते हुए वनडे प्रारूप में भी उन्हें जगह दी गई है। लिस्ट ए में उनका औसत 50 से भी अधिक है। उन्होंने विजय हजारे में इस साल शानदार खेल दिखाया है।'

राठौड़ ने बताया क्या है भारतीय टीम की कमजोरी
बल्लेबाजी कोच ने भारतीय टीम की कमजोरी की बात करते हुए कहा कि हमें चेज से ज्यादा पहले बल्लेबाजी कर लक्ष्य का बचाव करने पर अधिक ध्यान देना होगा। हमें इसमें सुधार की जरूरत है। जैसा हमने तीसरे टी20 मैच के दौरान किया था।
उन्होंने कहा, 'लक्ष्य का पीछा करने के मामले में हम नंबर एक टीम है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आपको अलग तरह की निडरता की जरूरत होती है। जब आप लक्ष्य का पीछा करते हैं तो अपने खेल की योजना को बेहतर तरीके से बना सकते हैं। हम पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति पर काम कर रहे हैं। हम कोशिश करेंगे कि पहले बल्लेबाजी करें और अच्छा स्कोर करे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
