Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : मेहमानों के लिए कॉल सेंटर और वेबसाइट

राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति और दिल्ली सरकार का प्रयास है कि खेलों के दौरान भारत आने वाले विदेशी मेहमानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वेबसाइट में सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध होगी।

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) की प्रबंध निदेशक रीना रे ने पत्रकारों को बताया, "हमारी वेबसाइट अंतर्राष्ट्रीय स्तर की होगी, जिसमें कमरों, खाने-पीने, रेडियो टैक्सी सर्विस, मेट्रो रूट और राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां होंगी। वेबसाइट में मतलब सहित प्रमुख हिंदी शब्दों का भी उल्लेख होगा।"

वेबसाइट के माध्यम से पर्यटकों और दर्शकों को मान्यता प्राप्त बस टूर ऑपरेटरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इसमें उन स्थानों का भी उल्लेख होगा, जहां विदेशी पर्यटक मुख्य रूप से जाना चाहते हैं।

इसके साथ ही विदेशी मेहमानों की सुविधा के लिए एक 24 घंटे संचालित होने वाला कॉल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। रे ने कहा, "कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी दर्शक अपना देश छोड़ने से पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रीय राजधानी के बारे में पूरी जानकारी एकत्रित कर सकेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+