For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कम सैलरी के चलते पाकिस्तान के इस बड़े खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा !

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें या फिर उनकी कमाई की दोनों ही क्षेत्र में भारतीय खिलाड़ियों का कोई मुकाबला ही नहीं। हालांकि वहीं अगर बात पड़ोसी देश पाकिस्तान की हो तो ये बात बिल्कुल अलग ही कहानी बयां करती हैं। इस बात में भी कोई शक नहीं की भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोटी कमाई भी करते हैं। विज्ञापन और अन्य स्रोतों को छोड़कर खिलाड़ियों को बीसीसीआई अकेले ही करोड़ों में सलाना सैलरी देता है। वहीं पाकिस्तान के हालात इतने खराब हैं कि वहां के क्रिकेट खिलाड़ी कम सैलरी मिलने के चलते क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कह रहे हैं। जी हां मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसी कारण हफीज क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं।

कुछ ऐसी है स्थितिः

कुछ ऐसी है स्थितिः

बता दें कि पाकिस्तान के नए कॉन्ट्रैक्ट में 5 कैटेगिरी हैं और उसमें 33 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। वहीं लिस्ट ए के खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती है, जबकि लिस्ट डी के खिलाड़ियों को सबसे कम। साथ ही एक नई श्रेणी 'ई' को जोड़ा गया है। इस श्रेणी में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

इस वजह से निराश हैं हफीजः

इस वजह से निराश हैं हफीजः

बता दें कि जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर हफीज को कोच मिकी आर्थर ने पहले चार मैचों में प्‍लेइंग इलेवन का सदस्‍य नहीं बनाया था। जिसके बाद उन्‍होंने सीरीज के पांचवे वनडे मैच से खुद ही अपना नाम वापस ले लिया था। पाकिस्‍तान के लिए 200 वनडे मैच खेल चुके हफीज बोर्ड के निर्णय को पक्षपातपूर्ण मानते हुए क्रिकेट से संन्‍यास लेने पर विचार कर रहे हैं। हफीज लगातार पीसीबी की शीर्ष श्रेणी में बने हुए थे लेकिन सोमवार को जारी नए अनुबंध में उनके स्थान पर बाबर आजम को जगह दी गई है जिससे वह काफी निराश हैं।

ये है सैलरी की स्थितिः

ये है सैलरी की स्थितिः

बता दें कि नए अनुबंध के तहत कैटेगिरी ए के खिलाड़ियों को हर महीना 4.89 लाख रु. (INR) सैलरी मिलेगी। वहीं बी कैटेगिरी में शामिल खिलाड़ियों को 3.07 लाख रु.(INR)प्रति माह मिलेगा। जबकि कैटेगिरी सी में पाकिस्तान के 9 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इन्हें 2.09 लाख रु. (INR)प्रति महीना मिलेगा और कैटिगिरी डी में 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जगह मिली है।जिन्हें 1.06 लाख रु. (INR) प्रति महीना मिलेगा। वहीं अगर कैटेगिरी ई में 7 खिलाड़ियों की बात करें तो उन्हें हर महीने 55 हजार रु. (INR)मिलेंगे। इसको लेकर खिलाड़ियों में गहरा असंतोष है।

कोहली का 'पानी खर्च' और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी:

कोहली का 'पानी खर्च' और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी:

अब असल बात यहां से शुरू होती है। इन खिलाड़ियों की सैलरी पर जाएं तो भारतीय क्रिकेटर्स की सैलरी तो पहाड़ सी साबित होगी। बहरहाल इन आकड़ों को विराट कोहली के खर्चे से जोड़कर देखा जाए तो मामला चौंकाने वाला लगता है। कोहली की फिटनेस का राज यह है कि वह बाहर का खाना नहीं खाते ना पानी पीते हैं। खबरों के मुताबिक विराट कोहली जो एवियन पानी पीते हैं, वो काफी महंगा होता है और उसे फ्रांस से मंगाया जाता है। इस पानी की एक लीटर बोतल की कीमत 600 रुपए है। अब आप कोहली के की प्यास के हिसाब से मोल-भाव लगा लीजिए आपको पता ही चल जाएगा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों सैलरी भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में कितनी कम है।

Story first published: Wednesday, August 8, 2018, 15:11 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+