सायना मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी
नयी दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल अपनी शानदार लय बरकरार रखने में एक बार और विफल रही और आज क्वालालंपुर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की यिहान वैंग के हाथों शिकस्त के साथ मलेशिया ओपन सुपर सीरीज से बाहर हो गई। नए सत्र में पहली बार सायना को हार का सामना करना पड़ा।
सेमीफाइनल में खेल रही दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी सायना को चीन की शीर्ष वरीय खिलाड़ी के हाथों 41 मिनट में 15-21, 16-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत की 21 वर्षीय खिलाड़ी ने दोनों ही गेम में शुरूआत में बढ़त बनाई लेकिन चीनी खिलाड़ी ने दबदबा बनाते हुए अंत में बाजी मार ली। वैंग ने सायना के 11 के मुकाबले 16 स्मैश विनर लगाए जबकि नेट विनर में भी वह 13-10 से आगे रही।
पहले गेम में साइना 6-2 से आगे चल रही थी लेकिन वैंग ने 8-8 के स्कोर पर बराबरी कर ली और फिर इसके बाद लगातार बढ़त को बरकरार रखा। चीनी खिलाड़ी ने 18-15 के स्कोर पर लगातार तीन अंक के साथ पहला गेम 21-15 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी साइना ने 5-2 की बढ़त बनाई लेकिन विरोधी खिलाड़ी ने 10-10 के स्कोर पर बराबरी कर ली। वैंग ने इसके बाद 15-14 के स्कोर पर लगातार चार अंक के साथ स्कोर 19-14 किया और फिर आसान जीत दर्ज की।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications