Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्राइस्टचर्च में हुई फायरिंग के बाद खौफ में हैं बांग्लादेशी खिलाड़ी, जानिए किसने क्या कहा

नई दिल्ली। बेहद शांत माने जाने देश न्यूजीलैंड के क्राइसचर्च में अल नूर मस्जिद में गोलीबारी की खबर से हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। आजकल बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी कीवी देश के दौरे पर है और जब मस्जिद में गोलीबारी हो रही थी तब बांग्लादेशी टीम के कुछ खिलाड़ी नमाज पढ़ने के लिए इसी मस्जिद में मौजूद थे। गोलीबारी की आवाज सुनते ही खिलाड़ियों में भी भगदड़ मच गई।

खबर है कि आतंकियों ने दो या तीन मस्जिदों को अपना निशाना बनाया था। इस हमले के समय बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के कुछ सदस्य मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। हालांकि किसी खिलाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा हैं लेकिन घटना ने खिलाड़ियों के दिलो-दिमाग पर काफी बुरा असर डाला है। इस हमले के बाद फिलहाल न्यूजीलैंड के हालात अस्थिर हैं। ऐसे में दोनों क्रिकेट टीमों ने अपना आगे का क्रिकेट प्रोग्राम यहीं पर समाप्त करने कर दिया है।

बता दें दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच शनिवार को होना था। बांग्लादेश के खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने ट्वीट किया, 'अल्लाह ने आज हमें क्राइस्टचर्च मस्जिद में हुई फाइरिंग में बचा लिया, हम बहुत भाग्यशाली हैं, ऐसा हम कभी दोबारा नहीं देखना चाहेंगे, हमारे लिए दुआ करिए।'

वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने लिखा, 'पूरी टीम को हमलावरों से बचाया गया। बहुत ही डरावना अनुभव, हमारे लिए दुआ कीजिए।'

Story first published: Friday, March 15, 2019, 11:00 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+