Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं सुरेश रैना की बेटी, बाबा रामदेव से है प्रेरित

नई दिल्ली। सुरेश रैना भले ही भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो हमेशा फैंस के साथ बने रहते हैं। रैना ने दुनियाभर में नाम तो कमाया है, पर अब उनकी 4 साल की बेटी ग्रेसिया भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। इस बात का अंदाजा इस बात से लाया जा सकता है कि ग्रेसिया के इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख के फोलोअर्स हैं। नन्हीं ग्रेसिया की कई क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फिलहाल ग्रेसिया योगा करने में व्यस्त हैं। रैना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ग्रेसिया की योग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

जिस तरह से सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका रैना फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। उसी नक्शे कदम पर बेटी ग्रेसिया भी चल रही हैं। वह भी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं जिसके लिए योग करती हैं। सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गईं बेटी ग्रेसिया की तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। सुरेश रैना का कहना है कि बेटी ग्रेसिया बाबा रामदेव से प्रेरित है। फिटनेस की बात अगर की जाए तो सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका भी फिटनेस फ्रीक मानी जाती हैं। हाल ही में वह एक बेटे की मां बनी हैं।

सुरेश रैना की बैटी ग्रेसियाा का जन्म साल 16 मई 2016 को हुआ था और उनका उम्र अभी चार वर्ष पूरी होने वाली है। इतनी कम उम्र में ग्रेसिया कोणासन और उष्टासन जैसे योग बहुत आसानी से कर लेती हैं। ग्रेसिया रैना उन स्टार किड्स में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। सोशल साइट इंस्टाग्राम पर ग्रेसिया के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर सुरेश रैना की शादी प्रियंका चौधरी से 3 अप्रैल 2015 को हुई थी। वहीं 16 मई 2016 को बेटी ग्रेसिया का जन्म हुआ।

Story first published: Friday, May 15, 2020, 18:03 [IST]
Other articles published on May 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+