For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफरीदी का फिर आया तूफान, 43 बॉल में ठोंका शतक

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन मैदान में उनका जलवा अभी भी बरकरार है। मंगलवार को खेले गए नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में अफीरीदी ने 43 गेंदों में ही शतक जड़ एक बार फिर सभी को चौंका दिया। हैंपशायर की तरफ से खेलते हुए अफरीदी ने अपनी धुआंधार पारी में 7 छक्के और 10 चौके जड़े।

डर्बीशायर के कप्तान गैरी विल्सन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। हैंपशायर की तरफ से ऑपनिंग करने आए अफरीदी ने मैदान का एक कोना नहीं छोड़ा, जहां उनकी बाउंड्री नहीं गई हो। पहले विकेट के लिए अफरीदी और केल्विन डिकिंसन ने 43 रन जोड़े। वहीं, दूसरे विकेट के लिए उन्होंने हैंपशायर के कप्तान जेम्स विंस के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर टीम का मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

अफरीदी की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत हैंपशायर ने 20 ऑवर में 8 विकेट खोकर 249 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं, डर्बीशायर की पूरी टीम 19.5 ओवरों में 148 पर ही सिमट गई।

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी विश्व क्रिकेट में तोबड़तोड़ पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। राइट हैंड बैट्समैन अफरीदी ने पहला अपना मैच 1996 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में वे 37 गेंदों में शतक जमा चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+