For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्‍तान क्रिकेट के सुपरस्‍टार हनीफ मोहम्मद की मौत की खबर गलत, बेटे ने कहा जिंदा हैं अब्बा

नयी दिल्‍ली। पाकिस्‍तान क्रिकेट के सुपरस्‍टार और पूर्व कप्‍तान हनीफ मोहम्‍मद की मौत की खबर को उनके बेटे ने अफवाह बताया है। हनीफ मोहम्‍मद के बेटे ने कहा है कि मौत का खबर गलती से दी गई थी। क्‍योंकि वेंटिलेटर पर अचानक से उनकी सांस रुक गई और फिर वापस आ गई।


आपको बता दें कि हनीफ मोहम्‍मद की उम्र 81 साल है और वो फेफड़े की कैंसर से जूझ रहे हैं। जुलाई के आखिरी सप्‍ताह से उन्‍हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्‍हें भर्ती कराया गया। उसके बाद से ही वो वेंटिलेटर पर हैं। हनीफ मोहम्‍मद को पाकिस्‍तान का लिटिल मास्‍टर कहा जाता है। हनीफ 1954-55 में भारत के पहले दौरे पर आई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मेंबर थे।

हनीफ मोहम्‍मद का क्रिकेट रिकॉर्ड

1957-58 में हनीफ ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 970 मिनट तक बैटिंग की और 337 रन बनाए। यह 40 साल तक टेस्ट हिस्ट्री की सबसे लंबी इनिंग रही। हनीफ ने 55 टेस्ट मैच खेले और 3915 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 15 अर्द्धशतक लगाई। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 238 मैच में उन्होंने 17059 रन बनाए और 55 सेन्चुरी, 66 हाफ सेन्चुरी लगाई। 499 रन उनका हाइएस्ट स्कोर रहा। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने विकेटकीपिंग भी की थी और 12 स्टंप किए थे।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हनीफ मोहम्मद (81 साल) का यहां के आगा खां हॉस्पिटल में निधन हो गया। उन्हें फेफड़ों का कैंसर था। जुलाई के आखिरी हफ्ते में सांस लेने में हो रही दिक्कत के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वे वेंटिलेटर पर थे। बैटिंग स्किल के कारण उन्हें पाकिस्तान का लिटिल मास्टर कहा जाता था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+