For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हनुमा विहारी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए क्यों नहीं चुना गया

नई दिल्लीः बीसीसीआई ने 16 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल दो ही टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी और यहां पर कुछ टॉप के खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को पूरी सीरीज से रेस्ट दिया गया है जबकि विराट कोहली केवल दूसरा ही टेस्ट मैच खेलेगी। यह टीम देखकर कीवियों की बांछे खिलनी चाहिए लेकिन भारत किसी भी हालात में अपने घर में शेर ही रहता है। हालांकि कुछ नाम गायब होने से कुछ समझ नहीं आया है जैसे की हनुमा विहारी को जगह नहीं मिली है और कई लोगों को यह जानकार हैरानी हुई है।

हनुमा विहारी ऐसे प्लेयर हैं जो हमेशा कहीं छिपे से रहते हैं। हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ गलत नहीं किया है जिससे उन्हें टीम में जगह ना मिले। उन्होंने अंतिम बार इस साल सिडनी में टेस्ट मैच खेला था और रविचंद्रन अश्विन के साथ मैच बचाने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद से विहारी अपनी चोट से रिकवरी कर रहे थे और वे इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में शामिल होने से पहले काउंटी चैम्पियनशिप का भी हिस्सा रहे हैं।

हालांकि उनको पूरे दौरे पर बेंच पर बैठना पड़ा क्योंकि भारत ने पांच गेंदबाजी विकल्प चुने थे। इस तरह की रिपोर्ट भी हैं कि हनुमा विहारी को अब बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट बताती है कि हैदराबाद का बल्लेबाज इंडिया ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका का दौरा करेगा।

सेलेक्टरों ने विहारी को बाहर करने का कोई कारण नहीं बताया है कि लेकिन अगर उनको ड्रॉप किया गया है तो विहारी कारण जानने के हकदारी बनते हैं। दूसरी ओर भारत उनको साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भी तैयार कर रहा है जहां पर टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत पड़ सकती है।

हनुमा विहार ने अब तक केवल 12 टेस्ट मैच ही खेले हैं और ये सभी घर से दूर रहे हैं। उन्होंने भारत में कोई भी टेस्ट नहीं खेला क्योंकि यहां पर टीम इंडिया रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन दोनों को खिलाता है। लेकिन विहारी ने विदेशों में कुछ बढ़िया पारियों को खेलकर अपनी धाक जमाई है हालांकि उनका बेस्ट वेस्टइंडीज के ही खिलाफ आया है।

विहारी ठीक ठाक किस्म के बल्लेबाज हैं। वे चुपचाप टाइप के इंसान और बल्लेबाज हैं जिनका औसत अभी 33 का ही है। देखना होगा कि विहारी के पास भारत के लिए कुछ लंबा करियर बचा है या नहीं।

Story first published: Friday, November 12, 2021, 19:45 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+