For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड में नई टीम के साथ हनुमा विहारी का डेब्यू, काउंटी चैम्पियनशिप में है मुकाबला

नई दिल्लीः भारत के बल्लेबाज हनुमा विहारी को आईपीएल में इस बार किसी भी टीम में नहीं खरीदा। ऐसे में उन्होंने काउंटी क्रिकेट में जाने का बेहतर विकल्प चुना। हनुमा विहारी काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं जहां पर वह 6 दिन का क्वारेंटाइन टाइम पूरा करने के बाद अपनी टीम वॉरविकशायर के साथ जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही वॉरविकशायर ने अपने नए बल्लेबाज का स्वागत किया है।

वॉरविकशायर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हनुमा विहारी के स्वागत में कई ट्वीट किए हैं जिनमें विहारी कह रहे हैं कि वे इंग्लैंड में आकर काफी खुश हैं और काउंटी क्रिकेट का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत अच्छी बात है। इसके साथ ही विहारी ने फैंस से अपने लिए सपोर्ट भी मांगा है। आपको बता दें इंग्लैंड में इस समय काउंटी चैंपियनशिप चल रही है जो बंद दरवाजों के पीछे खेली जा रही है। यहां पर हनुमा विहारी वॉरविकशायर की ओर से खेलते हुए नॉटिंघम के साथ के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेंगे

वॉरविकशायर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में विहारी के साथ बातचीत को शेयर किया है जिसमें हनुमा विहारी बता रहे हैं कि उनके लिए शुरू के 6 दिन क्वारंटाइन में चुनौतीपूर्ण थे लेकिन साथ ही उनको इंग्लिश कंडीशन के साथ ढलने का मौका भी मिला। विहारी आगे कहते हैं कि वह इंग्लिश मौसम के हिसाब से अपने आप को डाल चुके हैं और उन्होंने पहले भी मौसम में कई बदलावों का अनुभव किया हुआ है। विहारी कहते हैं कि सूरज भी निकल चुका है और वह खेलने के लिए तैयार हैं।

हनुमा विहारी ने इस दौरान बातचीत करते हुए बताया कि वह वारविकशायर का पहला मैच भी अच्छे से फॉलो कर रहे थे। यह मुकाबला डर्बीशायर के खिलाफ हुआ था। बता दें कि भारत को आईपीएल के बाद इंग्लैंड का टूर भी करना है जहां पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी खेली जाएगी और इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है। विहारी का कहना है कि वह अपने गेम को इंग्लैंड में फिलहाल इंजॉय करना चाहते हैं और निश्चित तौर पर उनका इंग्लिश कंडीशन में किया गया प्रदर्शन आने वाले भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए भी लाभदायक साबित होगा। इसके अलावा और उनकी काउंटी के कम अनुभवी बल्लेबाज विहारी के दुनियाभर के अनुभव का फायदा उठा पाएंगे।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 15:23 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+