हनुमा विहारी ने बड़ी पारी खेल बनाया रिकाॅर्ड, धवन के बाद किया ये कारनामा

नई दिल्ली। आलराउंडर हनुमा विहारी का बल्ला बोलता जा रहा है। उन्होंने ईरानी कप के चाैथे दिन शेष भारत की तरफ से विदर्भ के खिलाफ नाबाद 180 रनों की पारी खेली, जिसमें 19 चाैके और 4 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ विहारी ने अपने नाम बड़ा रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया। विहारी ईरानी कप के किसी मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

विहारी ने पहली पारी में 114 रनों की पारी खेली थी। इनसे पहले शिखर धवन ये कारनामा कर चुके हैं। धवन ने शेष भारत की तरफ से राजस्थान के खिलाफ 2011 में मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था। इसकेअलावा विहारी ईरानी कप के इतिहास में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। विदर्भ के खिलाफ नागुपर में खेले जा रहे मैच में 114 और 180 रन की नाबाद पारी खेलने वाले इस खिलाड़ी ने पिछले साल भी विदर्भ के ही खिलाफ रेस्‍ट ऑफ इंडिया के लिए 183 रन की पारी खेली थी।

शेष भारत ने पहली पारी में 330 रन बनाए थे। जवाब में विदर्भ टीम ने अक्षय कर्णेवर(102) के शतक की बदाैलत पहली पारी में 425 रन बनाए। दूसरी पारी में शेष भारत ने 3 विकेट पर 374 रन बनाकर विदर्भ के सामने 280 रनों का लक्ष्य रखा। मैच अब रोमांचक हो चुका है क्योंकि विदर्भ ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। उन्हें अभी भी जीत के लिए 243 रनों की जरूरत है।

Story first published: Friday, February 15, 2019, 20:08 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+