For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बल्लेबाजी के साथ ऑफ ब्रेक पर काम कर रहे हैं हनुमा विहारी, बोले- किसी भी जिम्मेदारी के लिए तैयार

बर्मिंघम। इंग्लैंड के दौरे से पहले एक तरफ जहां भारतीय टीम अपने 14 दिन के क्वारेंटीन समय को पूरा करने के बाद मैदान में अभ्यास के लिए उतरेगी तो दूसरी तरफ टीम में चुने गए हनुमा विहारी पहले ही इंग्लैंड में हैं और वह लगातार ना सिर्फ काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं बल्कि अपनी तैयारियां भी कर रहे हैं। हनुमा विहारी पहले ही इंग्लैंड पहुंच गए हैं और वह यहां इंग्लिश काउंटी खेल रहे हैं। वॉरविकशायर ने उनके साथ तीन मैचों का करार किया है। बता दें कि काउंटी क्रिकेट के बाद विहारी टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।

टीम की ओर से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी पूरा करूंगा

इंग्लैंड के दौरे पर क्या हनुमा विहारी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी करेंगे इस सवाल के जवाब में विहारी ने कहा कि मेरी टीम मुझसे जो भी करने को कहेगी करूंगा। मैंने अपने करियर में अधिकतम समय तक टॉप ऑर्डर पर बल्लेबाजी की है और मुझे इसकी आदत है। बता दें कि विहारी ने 2018-2019 में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग की थी। लेकिन विहारी को पता है कि जब वह चोटिल थे तो उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिली थी और उन्होंने इस मौके को जमकर भुनाया है। लेकिन सुंदर को लेकर विहारी कहते हैं कि मैं खुश हूं कि वॉशी ने अच्छा किया, लेकिन मैं खुद पर ध्यान केंद्रित करना चाहूंगा, मैं खुद के खेल को और भी नियंत्रि करने की कोशिश करूंगा। वहीं अपनी गेंदबाजी को लेकर विहारी ने कहा कि मैं अपनी ऑफ ब्रेक पर काम कर रहा हूं।

वॉरविकशायर की ओर से 3 मैच का करार

बता दें कि हनुमा विहारी के साथ वॉरविकशायर ने तीन मैच के लिए करार किया है, लेकिन अभी तक खेले गए मैच में विहारी ने 32 और 52 रन की ही सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। अपने अनुभव के बारे में विहारी ने कहा कि सीजन की शुरुआत में यह काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मैंने काफी अच्छा अनुभव हासिल कर लिया है। यहां की पिच और मौसम के अनुरूप खुद को ढा ललिया है। उम्मीद है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैड के खिलाफ और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मुझे इसकी मदद मिलेगी। यहां खेलना मुझे अच्छा लगता है और यहां की चुनौती का मैं लुत्फ लेता हूं।

इंग्लैंड के मौसम के अनुसार खुद को ढाल रहे

बता दें कि हनुमा विहारी अभी भी बर्मिंघम में हैं, वह यहां के माहौल के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं। इंग्लैंड के मौसम के बारे में विहारी ने कहा कि ठंड में काम करना मुश्किल होता है लेकिन यह काफी अलग अनुभव है। मैं अभी भी बर्मिंघम में ट्रेनिंग कर रहा हूं। बता दें कि भारतीय टीम का इंग्लैंड के दौरे के लिए जो ऐलान हुआ है उसमे हनुमा विहारी को भी जगह दी गई है। हनुमा विहारी टीम के अहम खिलाड़ी हैं और संभव है कि वह इंग्लैंड के दौरे पर भारत की ओर से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे।

Story first published: Friday, May 14, 2021, 15:05 [IST]
Other articles published on May 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+