For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में अनदेखी से निराश नहीं हूं, मुझमें तीनों फाॅर्मेट खेलने की काबिलियत है : विहारी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हनुमा विहारी को दिल्ली कैपिटल ने 2019 आईपीएल में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्हें इस सीजन के लिए कोई भी खरीददार नहीं मिला। 26 वर्षीय विहारी ने IPL 2020 में अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा था। हालांकि, विहारी ने कहा है कि वह एक टेस्ट विशेषज्ञ के रूप में माने जाने से खुश हैं और आईपीएल 2020 की नीलामी में ना बिकने का कोई अफसोस नहीं है।

विहारी ने कहा, "मुझे एहसास हुआ कि जब चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं, तो आप इसके बारे में बहुत कुछ नहीं कर सकते। बोली ना लगने से कोई पछतावा नहीं हैं।'' विहारी ने कहा, "मेरा ध्यान हमेशा कम उम्र से टेस्ट पर था और मुझे खुशी है कि मैंने जो कुछ भी किया उसे हासिल कर सका। मैं अपनी टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। जब भी मैं विदेश में खेलता हूं तो मैंने हमेशा रन बनाने और लंबी पारियां खेलने की कोशिश की। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं ताकि टीम मुझे छोड़ न सके।"

विहारी ने वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली की कार्यशैली के साथ-साथ उनकी तैयारी की भी सराहना की। विहारी ने इंस्टाग्राम पर कहा कि कोहली के खेल का सबसे अच्छा हिस्सा उनकी तैयारी है। मैंने उससे काफी कुछ सीखा है। उनकी कार्यशैली भी अद्भुत है। विहारी ने न्यूजीलैंड में दूसरे टेस्ट में 55 रन बनाए थे। लेकिन घरेलू परिस्थितियों में जब टीम एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ जाने का फैसला करती है तो नंबर छह के बल्लेबाज की जगह नहीं बन पाती।

इस बीच, टेस्ट विशेषज्ञ के रूप में सफल करार दिए जाने के बाद, विहारी का मानना ​​है कि उनके पास अन्य प्रारूपों में भी अच्छा करने की क्षमता है। उन्होंने व्यक्त किया कि जब भी उन्हें सही अवसर मिलता है, तो वे अन्य प्रारूपों में भी अपनी क्षमता को दिखा सकते हैं। 9 टेस्ट से अधिक के अंतर्राष्ट्रीय करियर में, विहारी ने 36.80 की औसत से 552 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट में एक शतक और चार अर्धशतक भी लगाए।

Story first published: Monday, April 27, 2020, 16:25 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+