For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: जानिए टेस्ट टीम में शामिल किए गए हनुमा विहारी से जुड़ी कुछ खास बातें


नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के तीन टेस्ट मैच हो चुके हैं। इंग्लैंड फिलहाल 2-1 से आगे है, वहीं भारत ने तीसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 203 रनों से मुकाबला जीतकर इस टेस्ट सीरीज में पहली जीत हासिल की है। तीसरे टेस्ट मैच के बाद बुधवार को बचे हुए दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ,क्योंकि भारत ने इसके पहले सिर्फ तीन टेस्ट मैचों के लिए ही टीम सेलेक्ट की थी। ऐसे में इस बार के सेलेक्शन में दो चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। दो खिलाड़ियों को मेडन टेस्ट कॉल गया है और मुरली विजय और कुलदीप यादव को टीम से आउट कर दिया गया। ये दो नाम हैं पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी का। पृथ्वी शॉ के आईपीएल में खेलने के अंदाज से हम सभी उनके बारे में जानते हैं लेकिन आइए जानें कि आखिर कौन हैं हनुमा बिहारी...

दरअसल 24 वर्षीय हनुमा आंध्र प्रदेश के कप्तान हैं। उन्हें आने वाले समय में चेतेश्वर पुजारा के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। फटाफट क्रिकेट के जमाने में हनुमा काफी अलग बल्लेबाज हैं। उनका डिफेंस काफी स्ट्रॉन्ग है और ये बात उन्हें बाकियों से अलग करती है। और यही सबसे बड़ी वजह है उनके टीम में सेलेक्ट किए जाने के लिए। आईपीएल के लिए हुए ट्रायल्स में हनुमा ने कभी हिस्सा नहीं लिया है। हनुमा का पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट में रहता है। वहीं हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास टीम का हिस्सा रहे हनुमा ने चार पारियों में 291 रन बनाए, जिसमें एक सेंचुरी भी शामिल थी। इससे इतर 2016-17 डोमेस्टिक सीजन में हनुमा ने 15 पारियों में 688 रन ठोके। इस दौरान उनका औसत 57.33 का रहा। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में फिलहाल उनका औसत 59.79 का है। आठ साल के फर्स्ट क्लास करियर में वो 15 सेंचुरी और 24 हाफसेंचुरी जड़ चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि यह युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में रहकर किस तरह का जलवा बिखेर पाता है।

Story first published: Thursday, August 23, 2018, 18:58 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+