ब्रेडमेन की जन्मशती पर जश्न
सिडनी, 27अगस्त: क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सर डान ब्रेडमैन के सौंवे जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया में धूम मची हुई है। हर क्रिकेट प्रेमी अपने-अपने अंदाज में सर ब्रेडमैन का सौंवां जन्मदिन मनाने में लगा है।
27 अगस्त, 1908 को जन्मे ब्रेडमेन का 25 फरवरी, 2001 को ऐडिलेड में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वो एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने औसतन अपने हर मैच में शतक लगाया।
सर ब्रेडमैन के पौत्र टॉम ने उनके जन्मस्थान कूटामुंडरा कस्बे में कैप्टेन मार्च का आयोजन किया। इसी सिलसिले में यहां देर शाम तक विभिन्न आयोजन होंगे।
वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पॉन्टिंग सुबह से सर ब्रेडमैन के जन्मदिन की तैयारी में लगे हैं।
बुधवार शाम को पॉन्टिंग 'ब्रेडमैन डिनर' का आयोजन कर रहे हैं। इस मौके पर सर ब्रेडमैन के जीवन पर चर्चा भी होगी तथा उन्हें याद किया जाएगा। इस मौके पर हॉलीवुड के स्टार हग जैकमैन भी रात्रिभोज में शामिल होंगे।
इस मौके पर रिकी पॉन्टिंग ने कहा कि बीजिंग ओलंपिक में माइकल फेल्प्स और उसान बोल्ट जैसे खिलाड़ी कितने ही रिकॉर्ड क्यों न बना चुके हों, लेकिन सर ब्रेडमैन जैसा रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं बना सका। इस मौके पर एक स्कूल में भव्य केक बनाया गया है, स्कूली बच्चों ने रैली निकाली।
इस मौके पर ब्रेडमैन के पुत्र जॉन ब्रेडमेन ने कहा कि पूरे ऑस्ट्रेलिया को ब्रेडमैन की उल्लेखनीय सफलताओं पर गर्व हैं। लेकिन उससे ज्यादा हमें गर्व है उनके व्यक्तित्व व अपनी सफलताओं को उन्होंने जिस तरह अपने मापदंडों पर उतारा। जॉन ने कहा हम इस बात से भी गौरवान्वित हैं कि लोग ब्रेडमेन को उनके क्रिकेट से संयास लेने के बावजूद भी याद करते है।
मेलबर्न क्रिकेट मैदान, बोवरल पर एक विशेष लंच का आयोजन किया गया। यहां ब्रेडमेन का बचपन बीता और यहीं ब्रेडमैन ने बेल पोस्ट को विकेट बनाकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वहां पर ब्रेडमैन के एक स्मृति चिन्ह का अनावरण किया गया। इस दौरान ब्रेडमैन संग्रहालय हैप्पी बर्थ डे गीत से गूंज उठा।
टेस्ट के बादशाह रहे ब्रेडमैन
ब्रेडमेन ने अपने टेस्ट जीवन की शुरुआत 1928 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी व अपना टेस्ट जीवन की अंतिम पारी भी अगस्त 1948 को इंग्लैंड के ही खिलाफ खेली थी।
दो दशकों के क्रिकेट केरियर में इस महानतम् बल्लेबाज का टेस्ट में औसत 99.94 का है जो कि आज उनके सन्यास लेने के 60 साल बाद भी एक चुनौती बना हुआ है।
ब्रेडमेन केवल आस्ट्रेलिया में ही नहीं सम्मानीय है बल्कि उनकी समयातीत विरासत को क्रिकेट जगत में हमेशा के लिये सराहा जाएगा। आज हर युवा क्रिकेटर के लिए सर ब्रेडमैन प्रेरणा का स्रोत हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications