For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Happy Birthday AB de Villiers: 34 साल के हुए मिस्टर 360, जानिए इनके बारे में अनसुनी बातें

नई दिल्ली। आज क्रिकेट के उस अजूबे का जन्मदिन है जिसने हमें दिखाया है कि छक्का किसी एक दिशा में नहीं बल्कि स्टेडियम के हर कोने में लगाया जा सकता है। इस क्रिकेटर ने हमें दिखाया कि परिस्थितियां चाहें जैसी भी हों लेकिन अपना नेचुरल गेम खेलते रहना है। गेंदबाज चाहें कोई हो लेकिन गेंद को स्टेडियम के बाहर भेजना है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के सबसे धुआंधार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की। डिविलियर्स आज 34 साल के हो गए हैं। लेकिन उन्होंने जो मुकाम हासिल किए हैं वो शायद ही वर्ल्ड का कोई क्रिकेटर हासिल कर पाए।

17 फरवरी 1984 को जन्में डिविलियर्स का पूरा नाम अब्राहम बेंजामिन डिविलियर्स है। सच्चे मायने में एक एथलीट वही होता है जो खेल के हर प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करता हो। डिविलियर्स क्रिकेट ही नहीं बल्कि अन्य खेलों में अपनी महानता साबित कर चुके हैं। आज हम आपको क्रिकेट के इस सबसे ज्यादा चाहे जाने वाले शख्स के बारे में कुछ रोचक बातें बताएंगे।

31 गेंद में शतक लगाने वाला इकलौता बल्लेबाज

31 गेंद में शतक लगाने वाला इकलौता बल्लेबाज

एबी डिविलियर्स के नाम वनडे मैच में सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड दर्ज है। डिविलियर्स ने महज 31 गेंदों में 11 छक्‍के और 7 चौकों की मदद से शतक बनाया था। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ डरबन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में डिविलियर्स ने यह रिकार्ड बनाया। डिविलियर्स ने न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाज कोरी एंडरसन (36 बेंद में 131 रन) का रिकार्ड तोड़ा।

इस वजह से क्रिकेटर बने डिविलियर्स

इस वजह से क्रिकेटर बने डिविलियर्स

आज भले ही डिविलियर्स क्रिकेट से अजूबे कहलाते हों लेकिन वे क्रिकेटर बनना नहीं चाहते थे। डिविलियर्स क्रिकेट ही नहीं गोल्फ, रग्बी, बैडमिंटन, स्विमिंग और टेनिस के भी बेहतरीन प्लेयर रहे हैं। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान महज 64 गेंदों में 150 रनों की पारी खेलने के बाद एक इंटरव्यू में एबी डिविलियर्स ने बताया था कि क्रिकेट को इन्होंने बस ‘बाई-चान्स' ही चुना था। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते बताया था कि, "1992 का विश्व-कप मैं टेलीवीजन पर देख रहा था, तब मैंने जोंटी रोड्स को रन-आउट करते देखा था। उसी समय मुझे ये खेल काफी अच्छा शांतिप्रिय लगा। तब मुझे लगा कि मुझे इस खेल में करियर बनाना चाहिए।"

पढ़ाई में मिल चुका है नेशनल मेडल

पढ़ाई में मिल चुका है नेशनल मेडल

डिविलियर्स पढ़ाई में भी बहुत तेज थे और इसमें भी चैंपियन रहे हैं। उन्हें उनके साइंस प्रोजेक्ट के लिए नेल्सन मंडेला से नेशनल मेडल भी मिल चुका है। डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह हमेशा पढ़ाई करना चाहते थे और उनका सपना डॉक्टर बनने का था।

इसलिए कहलाते हैं रॉकस्टार, आ चुका है एल्बम

इसलिए कहलाते हैं रॉकस्टार, आ चुका है एल्बम

एबी डिविलियर्स सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं। साल 2010 में उनका एक म्यूजिक एल्बम भी आ चुका है। डिविलियर्स का एक बैंड भी है, जिसके लिए वह गीत लिखने के साथ-साथ गाते हैं। इसके अलावा वो बहुत अच्छी गिटार भी बजा लेते है।

तीन बार बने आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर

तीन बार बने आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर

डिविलियर्स को बेजोड़ प्रदर्शन के लिए तीन बार आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर के रूप चुना जा चुका है। आईसीसी ने साल 2010, 2014 और 2015 में डिविलियर्स को आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना था।

100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 25 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 25 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

डिविलियर्स ने अपने वनडे करियर में कुल 25 शतक लगाए हैं और उन्होंने सभी शतक 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वनडे करियर में खेले 228 मैचों में डिविलियर्स ने 9577 रन बनाए हैं। डिविलियर्स का उच्चतम स्कोर वनडे में 176 और टेस्ट मैच में नाबाद 278 रन है।

'डिविलियर्स क्रिकेट के नियमों को बदल रहे हैं'

'डिविलियर्स क्रिकेट के नियमों को बदल रहे हैं'

एक बार भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा था कि 'एबी डिविलियर्स क्रिकेट के नियमों को बदल रहे हैं।' इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने कमेंट्री करते हुए एक बार कहा था कि 'मैं डिविलियर्स का डीएनए टेस्ट कराने की मांग करता हूं। यह खेल केवल इंसानों के लिए ही है।'

बीसीसीआई की तारीफ में जमकर पढ़े थे कसीदे

बीसीसीआई की तारीफ में जमकर पढ़े थे कसीदे

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट कप्तान एबी डिविलियर्स ने अपनी किताब 'एबी- द ऑटोबायोग्राफी' में कहा लिखा था कि, 'खेल संघों की अक्सर निंदा होती है और बीसीसीआई को भी आलोचनायें झेलनी पडी हैं। तकनीक के इस्तेमाल से इनकार और हमारे शेड्यूल को लेकर उसका रुख लचीला नहीं होने के कारण। इतिहास में बीसीसीआई का नाम दर्ज हो गया है, जिसने 2008 में आईपीएल की शुरुआत की और इस टूर्नमेंट ने क्रिकेट का कायाकल्प कर दिया। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को ऐसा मंच दिया कि क्रिकेटरों को अचानक 7 सप्ताह तक खेलने के लिए 15 लाख डॉलर मिलने लगे।'

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की दोस्ती है अटूट

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की दोस्ती है अटूट

आईपीएल में एक ही टीम (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू) की तरफ से विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाले तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स विराट कोहली को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। डिविलियर्स ने अपने एक लेख में कोहली के लिए लिखा था कि वे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी मैं मैदान और मैदान से बाहर भी उतनी ही इज्जत करता हूं। डिविलियर्स ने बीबीसी के लिए लिखे अपने कॉलम में लिखा था, ‘वह (कोहली) नैचुरल टैलेंट के मालिक हैं। लेकिन बड़ी सफलता पाने वालों के बीच उनकी प्रतिभा कड़ी मेहनत करने की इच्छा से गुंथी हुई है।' डिविलियर्स ने आगे लिखा था- ‘आप भारत के किसी भी शहर में जाइए, आपको बिलबोर्ड्स पर उनकी तस्वीरें दिख जाएंगी। 1.3 अरब की जनसंख्या वाले देश में शायद सबसे ज्यादा लोकप्रिय कोहली बिना सेल्फी खिंचवाने के निवेदन के बिना एक कदम भी आगे नहीं चल सकते, उनका हर शब्द और हावभाव भारत में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में सुर्खियां बन जाता है।'

सबसे तेज डिविलियर्स

डिविलियर्स के नाम सबसे तेज शतक के अलावा और सबसे तेज वनडे फिफ्टी (16 गेंदों में) सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

डिविलिययर्स की खासियतें

डेल स्टेन या फिर आंद्रे रसेल जैसा तेज गेंदबाज़ मिडिल स्टंप पर एकदम सटीक यॉर्कर डाल रहे हों, तो भी एबी डिविलियर्स उसे लॉफ्ट करके एक्सट्रा कवर से छक्का मार सकते हैं। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को एबी डिविलियर्स स्वीप शॉट्स के जरिए मिडविकेट से बाहर भेज सकते हैं। वाइड गेंद हो तो भी उसे गेंदबाज के ऊपर छक्का मार सकते हैं।

Story first published: Saturday, February 17, 2018, 12:47 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+