जब अमिताभ के कुर्ते में सचिन के बेटे ने पोंछ दिए थे गंदे हाथ, जानिए मजेदार किस्सा
नई दिल्ली। सदी के महानायक कहे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश के लोग अपने पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अमिताभ बच्चन के बारे में कई खुलासे किए हैं। 75 साल के हुए अमिताभ बच्चन भारतीय क्रिकेट टीम का हमेशा हौसला अफजाई करते रहते हैं। कोई भारतीय बल्लेबाज जब अच्छा प्रदर्शन करता है अमिताभ उसकी जमकर तारीफ करते हैं। यही नहीं वे अपने क्रिकेटरों को लेकर किसी से भी भिड़ जाते हैं। एक मैच में विराट कोहली की ऐतिहासिक क्लासिकल तेज पारी के बाद टि्वटर पर सभी दिग्गज उनकी प्रशंसा में ट्वीट करने लगे। इसी बीच फ्लिंटॉफ ने कोहली की पारी की प्रशंसा तो की, लेकिन उन्हें जो रूट से लगभग कमतर बता दिया था। जिस पर बिग-बी ने ट्वीट देखते ही फ्लिंटॉफ को ट्विटर पर करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा- Root who? जड़ से उखाड़ देंगे Root ko ..!!!

1993 में अमिताभ से मिले सचिन
हालांकि अब अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर सचिन ने कई दिलचस्प और यादगार लम्हों को याद करते हुए शेयर किया है। सचिन ने मिड डे. डॉम से खास बातचीत में अमिताभ से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। सचिन से पूछा गया कि वे अमिताभ से पहली बार कम मिले थे? तो उन्होंने बताया कि 1993 में भारतीय टीम के लिए खास डिनर की तैयारी की गई थी तब उनसे पहले बार मुलाकात हुई थी।

मैं विजय दीनानाथ चौहान...गांव मांडवा' दोबारा बोलना होगा
सचिन ने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन की सबसे पसंदीदा फिल्म शोले लगती है। शोले के अलावा सचिन ने बताया कि उन्हें अग्निपथ भी बहुत पसंद है। सचिन ने एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा- "जब मैं कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर गया था मैंने उनसे कहा कि सर आपको मेरे लिए ‘मैं विजय दीनानाथ चौहान...गांव मांडवा' दोबारा बोलना होगा।"

उसने अपने हाथ अमित जी के कुर्ते पर पोछ दिए
सचिन ने अमिताभ के साथ अपने बेटे अर्जुन का एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए कहा- "मेरा बेटा तब डेढ़ साल का था। मैं और अमिताभ उस दौरान एक एड की शूटिंग कर रहे थे और अर्जुन भी हमारे पास बैठा था। अर्जुन के हाथ में संतरा था। जैसे ही उसने वो संतरा खत्म किया उसके बाद उसने अपने हाथ अमित जी के कुर्ते पर पोछ दिए। इसके बाद मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहां देखूं।"
Happy Birthday Hardika Pandya: 11वीं के बाद छोड़ी थी पढ़ाई, आज बोलते हैं जबरदस्त अंग्रेजी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
