नई दिल्ली।आज टीम इंडिया के पूर्व हेडकोच और गेंदबाज अनिल कुंबले का जन्मदिन है, इस वक्त उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है लेकिन जैसी बधाई ट्विटर किंग सहवाग ने दी है, वैसी किसी ने नहीं दी है। वीरू ने सोशल मीडिया पर कुंबले के बर्थडे को धनतेरस से जोड़ते हुए बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि धनतेरस के दिन भारत के महा धन अनिल कुंबले भाई को जन्मदिन की बधाई. 'जय जय शिव शंभु, हैप्पी बर्थडे जंबो!' यही नहीं कुंबले की कप्तानी में खेल चुके सहवाग ने कुंबले के साथ वाली अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है. जिसमें दोनों दिग्गज मुस्कुराते दिख रहे हैं। '
सचिन ने ऐसे दी बधाई
वीरू की तरह भारत -रत्न सचिन ने भी कुंबले की दिलचस्प बधाई दी है। तेंदुलकर ने लिखा है कि जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं और आने वाले समय में भी आप प्रेरणा रहेंगे.' इस बधाई संदेश के साथ सचिन ने कुंबले से जुड़ी चार चस्वीरें भी शेयर की हैं. जो कुंबले की विभिन्न उपलब्धियां बताती हैं।
कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970
आपको बता दें कि अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को कर्नाटक के बैंगलोर में कृष्णा स्वामी और सरोजा के घर पर हुआ था। इनके पैतृक गांव का नाम कुंबला है इसलिए इनका सरनेम कुंबले हैं। अनिल कुंबले ने 1992 में राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। कर्नाटक की तरफ से कुंबले ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू हैदराबाद के खिलाफ 1989 में किया जिसमें उन्होंने चार विकेट लिए। जिसके बाद उन्हें उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 टीम में चुन लिया गया था। कुंबले ने अपना पहला इंटरनेशनल वनडे मैच साल 1990 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
On Dhanteras, wishing one of India's greatest Dhan @anilkumble1074 bhai a very happy birthday.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 17, 2017
Jai jai Shiv Shambho,
Happy Birthday Jumbo ! pic.twitter.com/avEDcOgeWJ
Wish you a very happy birthday, Kumbels! You have been an inspiration for generations together and will continue to be one. pic.twitter.com/3vqMpqhu6E
— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 17, 2017