हैप्पी बर्थडे कुंबलेः देश का वो खिलाड़ी जिसने सिखाया पाकिस्तान को कैसे हराते हैं

नई दिल्ली। आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'जंबो' के नाम से लोकप्रिय कुंबले को 'टीम मैन' माना जाता था। अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) के बाद तीसरे सबसे सफल गेंदबाज, जिनके नाम 619 विकेट हैं। अनिल कुंबले के 18 साल (1990-2008) के करियर में क्रिकेट से जुड़ा कोई विवाद सामने नहीं आया था लेकिन टीम इंडिया का हेड कोच बनते ही उन पर आरोपों की बौछार सी होने लगी।

टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर कप्तान विराट कोहली के साथ बहुचर्चित मतभेदों के बीच कुंबले को इसी साल जून में इस्तीफा देना पड़ा। तब उन्होंने ट्वीट किया- 'मुझे बताया गया कि कप्तान को मेरी कार्यशैली को लेकर परेशानी है।' कुंबले-कोहली के बीच मतभेदों की चर्चा चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान सामने आई थी। फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हारने के बाद कुंबले भारत लौट आए थे और उन्होंने बीसीसीआई से सामने मीटिंग में अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि टीम इंडिया उस दौरान इंग्लैंड से सीधे वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना हो चुकी थी। हालांकि इस विवाद को छोड़ दिया जाए तो अनिल कुंबले का करियर देश को गौरवान्वित करने के अलावा कुछ और नहीं रहा।

पाकिस्तान को सिखाया था सबक, एक पारी में 10 विकेट झटक बनाया 'सबसे बड़ा' रिकॉर्ड

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनिल कुंबले ने खेल के दोनों प्रारूपों में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। लेग स्पिनर कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में 81 विकेट लिए हैं और 34 एकदिवसीय मैचों में 54 विकेट झटके हैं। 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कुंबले का प्रदर्शन याद है? दुनिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया था कुंबले ने। जी हां, पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर कुंबले ने एक पारी में सभी दस विकेट हासिल लिए थे। ऐसा करने वाले कुंबले इतिहास के दूसरे गेंदबाज हैं। उनके अलावा इंग्‍लैंड के जिम लेकर ही यह कारनामा कर पाए हैं।

कुंबले के रिकॉर्ड को रोकने के लिए वाकर यूनुस ने रची थी साजिश

कुंबले को एक पारी में 10 विकेट लेने से रोकने के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने अलग ही योजना बनाई थी। वीरेंद्र सहवाग के अनुसार, कुंबले जब इस रिकॉर्ड के बेहद नजदीक पहुंच गए थे तो क्रीज पर उतरे वकार यूनुस खुद रन आउट होना चाहते थे। वकार ऐसा करके कुंबले को परफेक्‍ट 10 के रिकॉर्ड से वंचित करना चाहते थे। लेकिन इस टेस्‍ट में पाकिस्‍तानी टीम के कप्‍तान वसीम अकरम ने वकार के सुझाव को नामंजूर कर दिया था।

विश्व रिकॉर्ड के बाद मिला अनोखा उपहार

विश्व रिकॉर्ड के बाद मिला अनोखा उपहार

टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने के बाद उनके सम्मान में बेंगलुरू में एक सड़क का नाम 'अनिल कुंबले सर्किल' रखा गया और उन्हें प्रशासन की ओर से एक अनोखे नंबर KA-10-N-10 की गाड़ी भी भेंट की गई।

कुंबले के कोच रहते टेस्ट में टीम इंडिया ने गाड़े झंडे

कुंबले के कोच रहते टेस्ट में टीम इंडिया ने गाड़े झंडे

कुंबले के कोच रहते भारतीय टीम ने कुल 17 टेस्ट मैच खेले। जिनमें 12 में उसे जीत मिला जबकि केवल एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच 4 टेस्ट मैच ड्रा हुए। अगर कुंबले के कोच रहते टेस्ट मैच में जीत का प्रतिशत देखें तो यह 70.59 रहा। भारत ने पहले वेस्टइंडीज को उसी के घर में 2-0 से हराकर टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज (3-0), इंग्लैंड से (4-0), बांग्लादेश (1-0) और ऑस्ट्रेलिया से (2-1) के अंतराल से टेस्ट सीरीज जीती थी।

कुंबले को खेलना मुरलीधरन और वार्न से भी कहीं ज्यादा मुश्किल

अनिल कुंबले, भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम है जिसे फैंस और खिलाड़ी सभी इज्जत के साथ लेते हैं। टीम इंडिया के एकलौते ऐसे गेंदबाज जिनके नाम कुल 956 अंतरर्राष्ट्रीय विकेट लेने का नायाब रिकॉर्ड है। टीम इंडिया के मौजूदा दौर में उन्होंने आर अश्विन के बारे में खुद कहा है कि "उनमें उन्हें अपना अक्स दिखता है। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हाशिम अमला ने उनके बारे में एक साक्षात्कार में कहा था कि कुंबले को खेलना मुरलीधरन और वार्न से भी कहीं ज्यादा मुश्किल था।

एक ही साल (1990)में टेस्ट और ODI में डेब्यू

कुंबले ने अपना ODI डेब्यू 25 अप्रैल 1990 को शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ और टेस्ट डेब्यू उसी साल 09 अगस्त को मैनचैस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ किया था । टेस्ट मैच में शेन वार्न के बाद वो दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिनके नाम 2000 रन और 500 से अधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Story first published: Tuesday, October 17, 2017, 13:26 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+