For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Birthday Special: भुवनेश्वर कुमार जिसके रिकॉर्ड्स का सफर ही सचिन को जीरो पर आउट करने के साथ शुरू हुआ

नई दिल्ली। भारतीय टीम में मौजदूा समय में गेंदबाजी अव्वल दर्जे की रही है। टीम में स्पिन से लेकर तेज गेंदबाज दोनों अच्छे रहे हैं। लेकिन जब भारतीय टीम में स्विंग की बात होती है तो चर्चा भुवनेश्वर कुमार के नाम की जरूर होती है। स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय टीम के इस गेंदबाज के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहें हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

सचिन को शून्य पर आउट करने वाले पहले क्रिकेटर:

सचिन को शून्य पर आउट करने वाले पहले क्रिकेटर:

भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी के सामने दिग्गज खिलाड़ियों को संघर्ष करते देखा गया है। भुवी की गेंद में यह धार शुरु से रही है।मसलन, भुवनेश्वर इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट (फर्स्ट क्लास) में सचिन को शून्य पर आउट किया है। रणजी ट्रॉफी फाइनल 2008-09 में उन्होंने सचिन को जीरो पर आउट किया था।

आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन:

आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन:

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में छठे नंबर हैं।उन्होंने 102 मैचों में 120 विकेट लिए हैं। वे आईपीएल 2016 और 2017 के संस्करण में पर्पल कैप जीतने वाले (आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को मिलती है) खिलाड़ी हैं।

भुवनेश्वर के नाम खास रिकॉर्ड:

भुवनेश्वर के नाम खास रिकॉर्ड:

भुवनेश्वर के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में पहला विकेट बोल्ड कर ही लिया है। टी-20इंटरनेशनल में उन्होंने पाकिस्तान के नासिर जमशेद, वनडे में मोहम्मद हफीज और टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर को बोल्ड किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ यादगार प्रदर्शन:

इंग्लैंड के खिलाफ यादगार प्रदर्शन:

2014 में भुवनेश्वर कुमार के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज यादगार रही। भारतीय पिचों पर भुवनेश्वर कुमार ने दो बार 5-5 विकेट के साथ 19 विकेट लिए और 247 रन बनाए। इनमें तीन अर्धशतक भी शामिल थे। उन्हें 'मैन ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार भी मिला।

Story first published: Tuesday, February 5, 2019, 12:15 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+