Happy Birthday Irfan Pathan: 10 साल अफेयर, ब्रेक-अप और फिर हुई सफा की एंट्री-ऐसी है इरफान की लाइफ

अहमदाबाद। आज भारत के स्टार प्लेयर रह चुके इरफान पठान का जन्मदिन है। कभी भारतीय टीम का अभिन्न अंग रहे इरफान आज लंबे अरसे से टीम से बाहर हैं, बावजूद इसके वो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। मधुर मुस्कान के मालिक इरफान साल 2003 में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने थे और आते ही इन्होंने अपनी सफलता का परचम लहरा दिया था। इनके बल्ले और बॉलिंग दोनों में जबरदस्त दम था और इसी वजह से उनकी तुलना वसीम अकरम और कपिल देव जैसे जांबाज सितारों से होती थी लेकिन बार-बार चोटिल होने और फिटनेस खराब होने के कारण आज ये सितारा भारतीय टीम से दूर हो गया है। इरफान पठान के जीवन का संघर्ष किसी से छुपा नहीं है, वो बचपन में मस्जिद के पीछे बने एक छोटे-से कमरे में रहा करते थे। उनके पिता उसी मस्जिद में मुअज्जिन थे, इरफान अपने पिता और अपने बड़े भाई यूसुफ के साथ मिल कर मस्जिद की साफ-सफाई में भी मदद किया करते थे। बचपन में क्रिकेट खेलने का शौक दोनों भाइयों को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा देगा, यह उनके परिवार में किसी ने नहीं सोचा था।

भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी

भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी

इरफान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक वक्त था जब बेहद ही आम परिवार के इस खास सदस्य का दिल ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी पर आ गया था। ये बात सामने तब आई थी जब साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया के साथ इरफान भारत नहीं लौटे थे।

शिवांगी खुद चार्टड अकाउंटेंट थीं

शिवांगी खुद चार्टड अकाउंटेंट थीं

दोनों का अफेयर पूरे 10 साल तक चला। पठान और शिवांगी देव की पहली मुलाकात 2003 में एडिलेड में हुई थी। डेटिंग का यह सिलसिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा और दोनों नजदीक आ गए। कैनबरा में पोस्टेड एक भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी खुद चार्टड अकाउंटेंट थीं , सबको लगता था कि तोता-मैना की ये जोड़ी पति-पत्नी के रूप में तब्दील होगी लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो पाया।

इरफान ने रखी शर्त

इरफान ने रखी शर्त

क्योंकि पहले तो दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों के थे, जब घर वाले माने तो इरफान ने शर्त रखी कि पहले उनके बड़े भाई यूसुफ पठान की शादी हो जाए तब वो शिवांगी से शादी करेंगे , जिस पर शिवांगी राजी नहीं हुईं और दोनों के प्रेम का सिलसिला वहीं पर खत्म हो गया।

सफा बेग की एंट्री

सफा बेग की एंट्री

इसके बाद जिंदगी ने नया मोड़ लिया और इरफान की लाइफ में जिद्दा की मॉडल सफा बेग की एंट्री हुई, दोनों की मुलाकात दुबई में एक पारिवारिक समारोह में हुई और दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। सफा बेपनाह हुस्न की मल्लिका हैं और इरफान से 10 साल छोटी हैं।

दोनों के प्यार की बगिया में एक इमरान पठान नाम का फूल

दोनों के प्यार की बगिया में एक इमरान पठान नाम का फूल

मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली सफा ने मॉडलिंग के साथ ही जेद्दा में एक पीआर कंपनी में भी काम किया है। दोनों की शादी की खबरों ने एक बार जरूर लोगों को चौंकाया था। फिलहाल इरफान और सफा दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं, दोनों के प्यार की बगिया में एक इमरान पठान नाम का फूल भी है।

Story first published: Friday, October 27, 2017, 10:28 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+