For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हैप्पी बर्थडे जसप्रीत बुमराहः जॉन राइट का दिया नायाब हीरा है भारत का ये यॉर्कर स्पेशलिस्ट

नई दिल्ली। दुनिया ने लसिथ मलंगा को यॉर्कर डालते देखा है। मलिंगा की गेंदबाजी से विराट कोहली जैसा बल्लेबाज खौफ खाता था। अब मलिंगा का करियर ढलान पर है। ऐसे में उनकी यॉर्कर जहां फ्लॉप होती जा रही हैं वहीं भारत का एक गेंदबाज अपनी यार्कर पर बल्लबाजों को क्रीज पर ही ढेर करने में माहिर हो चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आज के बड्डे ब्वॉय जसप्रीत बुमराह, बुमराह आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं।

बुमराह को जन्मदिन से दो दिन पहले मिल चुका है गिफ्ट

बुमराह को जन्मदिन से दो दिन पहले मिल चुका है गिफ्ट

आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर तीन और टी20 रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज भारत के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह आज भारत के मुख्य तेज गेंदबाज हैं। बुमराह अभी तक भारत के लिए केवल वनडे और टी20 में ही खेले हैं। लेकिन उनके जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले बीसीसीआई ने उन्हें प्री बड्डे गिफ्ट देते हुए उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी है। बुमराह तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना गया है। कुल मिलाकर बुमराह का अफ्रीका में टेस्ट डेब्यू होना लाजमी है।

सीधे आईपीएल में किया डेब्यू फिर खेला.......

सीधे आईपीएल में किया डेब्यू फिर खेला.......

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम में 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। लेकिन आपको बता दें कि वह 2013 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। 20 वर्ष की उम्र में जब बुमराह ने अपना पहला आईपीएल मैच खेला था उससे पहले वह किसी भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने थे। आईपीएल में बुमराह केवल मंबई इंडियंस की तरफ से ही खेले हैं।

क्रिकेट करियर के डेब्यू मैच में ही किया था कमाल

क्रिकेट करियर के डेब्यू मैच में ही किया था कमाल

जसप्रीत बुमराह ने रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपने पहले मैच में उन्होंने 32 रन देकर तीन विकेट लिए थे। इसी के साथ वह अपने आईपीएल डेब्यू मैच में तीन विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए।

मलिंगा-जहीर खान को मानते हैं आदर्श

मलिंगा-जहीर खान को मानते हैं आदर्श

आज जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन यॉर्कर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। कभी ये तमगा श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा के नाम था। लेकिन माना जाता है कि यॉर्कर के गुण बुमराह ने मलिंगा से ही सीखे हैं। दरअसल बुमराह की तरह ही मलिंगा भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। बुमराह ने मलिंगा के तकनीकि को अपने अलग एक्शन में ढाल कर उसे और ज्यादा असरदार बनाया है। मलिंगा के अलावा बुमराह भारतीय गेंदबाज ज़हीर खान को अपना आदर्श मानते हैं।

पहले आईपीएल फिर खेला प्रथम श्रेणी क्रिकेट और रच दिया इतिहास

पहले आईपीएल फिर खेला प्रथम श्रेणी क्रिकेट और रच दिया इतिहास

बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने पहले आईपीएल में डेब्यू किया फिर उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गुजरात टीम की तरफ से अपना पहला मैच खेला। 2013-14 में विदर्भ के खिलाफ अपने पहले ही मैच में बुमराह ने सात विकेट लेकर इतिहास रच दिया। बुमराह के नाम एक साल में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड है वह भी अपने डेब्यू साल में ही।

जॉन राइट का दिया नायाब हीरा हैं जसप्रीत बुमराह

जॉन राइट का दिया नायाब हीरा हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह न केवल यार्कर स्पेशलिस्ट हैं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुमराह की प्रतिभा को पहली बार किसी भारतीय ने नहीं बल्कि इस विदेशी कोच ने परखा था। जी हां, दरअसल वह मुंबई इंडियंस के कोच जॉन राइट थे जिन्होंने पहली बार बुमराह को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते देखा था और उन्हें अपनी टीम के लिए चुना था। जॉन राइट 2000 से लेकर 2005 तक भारतीय टीम के मुख्य कोच भी रहे।

Story first published: Wednesday, December 6, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+