
पटियाले के लड़कों को चिकन खिला डाला था
सिद्धू की पर्सनल लाइफ पर अगर चर्चा करें तो इनकी पत्नी का नाम भी नवजोत ही है, जिन्हें पहली नजर में ही सिद्धू दिल दे बैठे थे। इसलिए जब नवजोत सिंह मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं तब कॉलेज की छु्ट्टी के वक्त नवजोत सिंह घंटो नवजोत सिंह का इंतजार कॉलेज के गेट पर किया करते थे। यही नहीं नवजोत को पटाने के लिए सिद्धू ने तब लगभग पूरे पटियाले के लड़कों को चिकन खिला डाला था।

नवजोत सिंह के प्यार की घंटी
यहां तक कि नवजोत जब तक कॉलेज से घर नहीं पहुंच जाती थीं तब तक वो उनके पीछे-पीछे स्कूटर से जाते थे। आंखों-आंखो में बातें करने का और घर तक पीछा करने का ये सिलसिला सालों तक चलता रहा और आखिरकार नवजोत कौर के दिल में भी एक दिन क्रिकेटर नवजोत सिंह के प्यार की घंटी बजी और दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी बना लिया।

इश्क के मैदान का बल्ला और गेंद
आज दोनों के प्यार की खूबसूरत बगिया में दो फूल एक बेटा और एक बेटी है। दोनों को इश्क के मैदान का बल्ला और गेंद कहा जाता है जो एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। मिस्टर एंड मिसेज सिद्दू ने ये राज सोनी टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम ' कपिल शर्मा शो' में खोले थे। राजनीति और क्रिकेट के इस नायाब सितारे को वनइंडिया परिवार भी दिल से जन्मदिवस की बधाई देता है।

मुकद्दर का हमेशा बंद दरवाजा नहीं होता
- मुकद्दर का हमेशा बंद दरवाजा नहीं होता
- खुदी से खुद का अंदाज़ा नहीं होता,
- बाहर आने से पहले फूल भी ताज़ा नहीं होता,
- कोशिशें करते रहो तो जान जाओगे,
- मुकद्दर का हमेशा बंद दरवाजा नहीं होता
हैप्पी बर्थडे नवजोत...

क्रिकेट में खौफ का दूसरा नाम हैं वीरेंद्र सहवाग, दादा ने किया था त्याग
क्रिकेट में खौफ का दूसरा नाम हैं वीरेंद्र सहवाग, दादा ने किया था त्याग


Click it and Unblock the Notifications