Happy B'day Robin Uthappa: जब सभी भारतीय दिग्गज हुए थे फेल, तब पाकिस्तान को अकेले चटाई थी धूल

नई दिल्ली। आज भारत के उस खिलाड़ी का जन्मदिन है जिसने बेहद खास मौके पर टीम इंडिया में ऑलराउंडर न होने के बावजूद ऑलराउंडर की भूमिका निभाई थी। ये कोई सामान्य मैच नहीं था बल्कि टी-20 वर्ल्डकप था। जी हां, दअसल आज टीम इंडिया से बाहर चल रहे धुरंधर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का जन्मदिन है और वो मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2007 के वर्ल्डकप का था। रॉबिन उथप्पा आज (11 नवंबर) 32 साल के हो गए हैं। वैसे तो उथप्पा ने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में खेली गई वो पारी सभी भारतीयों के दिलों में बसी है।

ये थी उथप्पा की वो पारी

ये थी उथप्पा की वो पारी

2007 के टी-20 वर्ल्‍डकप में पाकिस्‍तान के खिलाफ ग्रुप मैच में टीम इंडिया के इस धुरंधर बल्लेबाज ने 39 गेंदों में 2 छक्के व 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाए थे। उथप्पा नियमित गेंदबाज नहीं हैं लेकिन इस मैच में उन्होंने बॉल आउट में स्‍टंप को हिट कर भारत की जीत में भूमिका निभाई थी।

ऐसा था भारत बनाम पाकिस्तान मैच का रोमांच

14 सितंबर 2007 को दक्षिण अफ्रीका के डर्बन में खेले गए इस ग्रुप मैच में दोनों टीमों ने 141-141 रन बनाए थे और मैच टाई होने के बाद बॉल आउट मुकबला हुआ था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। स्टार बल्लेबाजों से सजी टीम इंडिया को देखकर लगा कि बड़ा स्कोर बनाएगी। लेकिन मोहम्मद आसिफ की घातक गेंदबाजी के आगे भारत निर्धारित 20 ओवरों में 141 रन ही बना सका। भारत की तरफ से सभी स्टार बल्लेबाज फ्लॉप रहे। गौतम गंभीर (0), वीरेंद्र सहवाग (5), युवराज सिंह (1) दिनेश कार्तिक (11) रन ही बना सके। हालांकि इस बीच उथप्पा (50) और धोनी (31 गेंदों में 33 रन) भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम ने मिस्बाह उल हक की 53 रनों की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे। मैच टाई होने के बाद बॉल-आउट का मुकाबला हुआ था। भारत ने बॉल-आउट मुकाबले में जीता था। पहले टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्‍तान के खिलाफ डरबन में मिली उस जीत के बाद टीम इंडिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा था। खास बात यह रही कि फाइनल में उसी पाकिस्‍तान को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।

ये था बॉल-आउट का हाल

बॉल आउट के दौरान दोनों टीमों के पांच-पांच गेंदबाजों को स्‍टंप को हिट करना था। भारत ने इसके लिए वीरेंद्र सहवाग, रोबिन उथप्‍पा, एस. श्रीसंत, इरफान पठान और हरभजन सिंह को नॉमिनेट किया था। पाकिस्‍तान की ओर से सोहेल तनवीर, यासिर अराफात, शाहिद अफरीदी, उमर गुल और मो. आसिफ को रखा गया था। भारत के लिए सहवाग, हरभजन और उथप्‍पा ने स्‍टंप हिट किए। उधर, अराफात, गुल और अफरीदी स्‍टंप मिस कर गए। बॉल आउट में भारत ने 3-0 से पाकिस्तान को मात दी।

आईपीएल के धाकड़ बल्लेबाज हैं उथप्पा

आईपीएल के धाकड़ बल्लेबाज हैं उथप्पा

11 नवंबर 1985 को कर्नाटक के कुर्ग में जन्‍मे रोबिन फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वे क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। बता दें कि उथप्पा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। यहां उन्होंने रनों का अंबार लगाया है। साथ ही वे शानदार विकेट कीपर भी हैं।

रॉबिन उथप्पा हाल ही में पापा बने हैं

रॉबिन उथप्पा हाल ही में पापा बने हैं

बता दें कि रॉबिन उथप्पा हाल ही में पापा बने हैं। 10 अक्टूबर को उनकी वाइफ शीतल ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। दोनों का ये पहला बच्चा है। पिता बनने के बाद उथप्पा ने अपनी ये खुशी अपने चाहने वालों से शेयर भी की है। उथप्पा ने कहा कि मैं पापा बन गया हूं और बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। उथप्पा और शीतल ने मार्च 2016 में शादी की थी।शीतल भी टेनिस स्टार रही हैं।

Story first published: Saturday, November 11, 2017, 13:17 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+