बर्थडे ब्वॉय सचिन के पोस्टरों से दीवारें गुलजार, चारों ओर तेंदुलकर ही मेरे यार
आज क्रिकेट की दुनिया के जगमगाते सितारे सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है। क्रिकेट के कोहिनूर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भले ही आज क्रिकेट के शोरगुल से बहुत दूर है लेकिन वो क्रिकेट को और क्रिकेट उनको भूला नहीं है। अपनी सारी जिंदगी बैट-बॉल के नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर इस समय अपना सारा वक्त अपनी फैमिली को दे रहे हैं और इसलिए ही उन्होंने पिछले दिनों परिवार संग गुजरात की सैर की।
रविवार को वो परिवार संग सोमनाथ के मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे औऱ अपने और अपने परिवार के सेहतमंद रहने की ऊपर वाले से प्रार्थना की । जहां सचिन गुजरात की मिट्टी में सकून तलाश रहे थें वहीं उनके चाहने वाले आज उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। देश के कई शहरों में आज उनके फैंस दीवारों पर सचिन का पोस्टर लगाते देखे गये तो कई जगह सचिन के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है।
यह सारी बातें साबित करती हैं कि लोग सचिन से किस हद तक मोहब्बत करते हैं। लेकिन यह मोहब्बत सचिन को यूं ही नहीं मिली है। सचिन को इस प्यार और सम्मान इसलिए मिला है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के बेशकीमती 24 साल भारतीय क्रिकेट को दिये है। क्रिकेट को अपनी पहली मुहब्बत कहने वाले सचिन के इतने लंबे करियर में कोई दाग नहीं है।
क्रिकेट को धर्म मानने वाले सचिन तेंदुलकर का पूरा जीवन इस खेल और देश को समर्पित है तो चाहने वालों के प्यार और सम्मान पर तो उनका हक बनता ही है ना.. आखिर ऐसे ही तो वो भारत रत्न नहीं कहलाते हैं ना...क्यों आप इस बात से इत्तफाक नहीं रखते हैं? अपनी राय जरूर कमेंट बॉक्स में लिखें।..
एक नजर नीचे की स्लाइडों पर..

परिवार संग सोमनाथ मंदिर पहुंचे सचिन
बीते रविवार गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट सचिन तेंदुलकर बाबा सोमनाथ का दर्शन करने पहुंचे।

गुजरात की धरती पर फैमिली संग तेंदुलकर
पिछले दिनों सचिन तेंदुलकर अपने परिवार संग गुजरात की सैर करते देखे गये।

मोहक मुस्कान के बादशाह
केवल क्रिकेट के ही नहीं सचिन एक मोहक मुस्कान के भी मालिक हैं।

फैंस ने बोला हैप्पी बर्थ डे
सचिन का पोस्टर बनाकर उनके चाहने वाले उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।

दीवारों पर पोस्टर
सचिन के चाहने वाले उनके लिए क्या कर सकते हैं इसका अंदाजा आपको इस फोटो से हो जायेगा।

हर जगह केवल सचिन-सचिन
सचिन के दीवानों की हालत का अंदाजा आप इस तस्वीर से लगा सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications