For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मास्टर ब्लास्टर सचिन का जन्मदिन आजः ट्वीटर पर बधाई की बाढ़

नई दिल्ली। क्रिकेट को एक नया आयाम देने वाले या यूं कहें कि क्रिकेट को एक नई पहचान देने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर आज 45 वर्ष के हो गए, आज उनके जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। क्रिकेटर्स, कमेंटेटर से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों के लोग भी मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं औऱ अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं। तेंदुलकर के रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट जगत में अन्य खिलाड़ियों के लिए एक चुनौती है। उनका शतकों का शतक और 24 साल का लंबा करियर क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। दुनिया में सबसे पहले बल्लेबाज सचिन ही थे जिन्होंने एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक जड़ा। इस महान खिलाड़ी के जन्मदिन पर कुछ इस तरह से लोगों ने बधाई दी.....

वीरेंद्र सहवाग ने बताया अपनी दुनिया

सचिन के साथ लंबे समय तक ओपनिंग करने वाले और उन्हें अपना आदर्श मानने वाले मुल्तान के सुल्तान ने सचिन के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सचिन सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं मेरी दुनिया भी हैं। उन्होंने सचिन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि आपने बल्ले को एक हथियार बना दिया था जो मेरे जैसे के हाथ तक भी पहुंचा।

लक्ष्मण ने दी वेरी वेरी स्पेशल बधाई

वीवीएस लक्ष्मण ने सचिन को बधाई देते हुए लिखा कि वो हमेशा ही एक प्रेरणास्रोत रहेंगे। सन्यास के बाद भी उनका समाज के लिए समय निकालना

बेहद सराहनीय है।

रैना ने बताया देश की धड़कन

सुरेश रैना ने मास्टर ब्लास्टर को बधाई देते हुए लिखा कि सचिन देश की धड़कन हैं वो लोगों की भावना हैं ।

गीता फोगाट ने बताया क्रिकेट का भगवान

कुश्ती से देश का दिल जीतने वाली हरियाणा की बेटी गीता फोगाट ने लिखा कि बहुत से लोग क्रिकेट खेलते हैं कुछ नहान होते हैं तो कुछ दिग्गज खिलाड़ी बन जाते हैं लेकिन क्रिकेट में भगवान सिर्फ एक ही है और उसका नाम है सचिन तेंदुलकर।

मुंबई पुलिस ने भी दी बधाई

सचिन के जन्मदिन के अवसर पर मुंबई पुलिस ने लिखा कि सचिन बहुत ही साधारण हैं और नियम कायदे का बहुत पालन करते हैं, उनका हेलमेट पहनना लोगों के लिए एक संदेश है। आपको जन्मदिन की बधाई।

Story first published: Tuesday, April 24, 2018, 12:55 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+