B'day spl: शेन वॉर्न नर्स और मॉडल्स को भेजते थे अश्लील मैसेज, लगा था एक साल का बैन
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से दुनिया के खतरनाक बल्लेबाजों को छकाने वाले शेन वॉर्न आज भी काफी चर्चा में रहते हैं। 13 सितंबर को 1969 में विक्टोरिया में जन्मे शेन वॉर्न आज 48 साल के हो गए हैं। वॉर्न को दुनिया का सबसे महान लेग स्पिनर तो माना जाता है। हालांकि वॉर्न पर अनेकों आरोप लगे थे लेकिन फिर भी उनकी महानता में कोई कमी नहीं आई। वे आज भी दुनिया के सबसे चहेते क्रिकेटर्स में से एक है। शेन वॉर्न हमेशा अपनी अन्य हरकतों से भी खासे चर्चा में रहा करते थे। 1992 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने वाले शेन वॉर्न ने 15 साल तक इस खेल पर राज किया और वो दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर्स में से एक बन गए। आपको बता दें कि शेन वॉर्न ने अपने करियर में एक ऐसी गेंद भी फेंकी जो क्रिकेट इतिहास की सबसे शानदार गेंद रही है। उन्हें सदी की सबसे अच्छी गेंद फेंकने का खिताब भी मिला।

अनुशासनहीनता, ड्रग्स, सेक्स स्कैंडल के चलते लगा था एक साल का बैन
क्रिकेट जगत के सबसे महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न मैदान पर जितने लोकप्रिय रहे मैदान से बाहर उतने ही विवादित रहे। शेन वॉर्न पर अनुशासनहीनता, ड्रग्स, सेक्स स्कैंडल आदि हर तरह के आरोप लगे। ड्रग्स और अनुशासनहीनता के लिए उन पर क्रिकेट खेलने से एक साल का बैन भी लगा।

वॉर्न ने फोन पर गंदी बातें की और अश्लील मैसेज भी किये
शेन वॉर्न की छवि सबसे पहले दागदार हुई 2000 में जब एक ब्रिटिश नर्स डोना राइट ने वॉर्न पर गंदी बातें करने का आरोप लगाया। डोना ने वॉर्न पर आरोप लगाया कि वॉर्न उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हैं इसके अलावा वॉर्न ने फोन पर गंदी बातें की और अश्लील मैसेज भी किये।

'वॉर्न काफी फिट हैं उन्होने हम दोनों को पूरी तरह संतुष्ट किया'
2003 में ऐंजेला नाम की एक स्ट्रिपर ने एक बार फिर से वॉर्न पर अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाया, लेकिन वार्न सुधरे नहीं 2006 में एक मैगजीन ने वॉर्न की एक फोटो प्रकाशित की जिसमें वॉर्न दो मॉडल्स के साथ थे। मॉडल्स ने दावा कि वॉर्न ने उनके साथ संबंध बनाए। एक मॉडल ने कहा कि वॉर्न काफी फिट हैं उन्होने हम दोनों को पूरी तरह संतुष्ट किया। जनवरी 2015 में एक 43 वर्षीय महिला ने शेन वार्न से अपने सेक्स संबंध का खुलासा किया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1001 विकेट वाला दूसरा खिलाड़ी
शेन वॉर्न ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1001 विकेट झटके। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले वो दूसरे खिलाड़ी हैं। पहले नंबर पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं।

1001 विकेट लेकिन सपनों में डराते थे सचिन तेंदुलकर
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1998 में शारजाह में शेन वॉर्न की गेंदों की ऐसी पिटाई की थी, कि वॉर्न को सपने में भी सचिन नजर आने लगे थे। इस बात का शेन वॉर्न ने खुद खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि वह (सचिन) उनके सपने में भी छक्के लगा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
