Birthday: सौरव के इस शर्टलेस पोज पर शायद सलमान भी मर मिटे होंगे..

बैंगलुरू। आज टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक रहे कोलकाता टाइगर सौरव गांगुली का जन्मदिन है। क्रिकेट की दुनिया के नायाब सितारों में से एक गांगुली के आगे पूरा देश सजदा करता है। बैटिंग हो या बॉलिंग, कप्तानी हो या फिर टीम को जोड़े रखने वाली बात..गांगुली हर जगह अव्वल ही थे।

क्रिकेट के मैदान से इतर इस बंगाली बाबू की छवि एक एग्रेसिव बंदे की रही है। प्यार हो या देश.. हर जगह गांगुली ने ये साबित किया कि वो ईंट का जवाब पत्थर से देते हैं। इसलिए पाकिस्तान का मुल्तान हो या फिर इंग्लैंड का लार्डस दादा ने हर जगह ये जताया कि हम हिंदुस्तानी हैं, प्यार से बोलोगे तो जान निकाल देंगे, जबरदस्ती छेड़ोगे तो हम औकात बता देंगे।

गांगुली ने उतारी थी टी-शर्ट

इसलिए जब लार्डस में इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज जीती थी तो गांगुली ने बिना परवाह किये अपनी टी-शर्ट उतारकर हवा में लहरा दी थी। वो तस्वीर आज भी हर क्रिकेट प्रेमी के जेहन में जिंदा है। गांगुली का वो शर्टलेस अंदाज देखकर तो खुद शर्द उतारने में माहिर एक्टर सलमान खान भी एक बार जरूर पानी-पानी हो गये होंगे।

विवाादों में घिर गये थे दादा

हालांकि गांगुली के इस कदम के बाद उनकी देश में ही काफी आलोचना हुई थी लेकिन जब गांगुली ने ऐसा करने के पीछे अपना कारण बताया तो हर किसी का सिर इस महान क्रिकेटर और सच्चे हिंदुस्तानी के सामने झुक गया था। गांगुली ने कहा था कि मैंने शर्ट उतारकर अंग्रेजों को ये साबित किया था कि हम मैच खेल भावना से खेलते हैं और खेल में हार-जीत होती रहती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं आप इस बात के लिए हारी वाली टीम पर तंज कसो या फिर उन्हें कमेंट करो।

फ्लिंटॉफ से लिया था बदला

दरअसल साल 2002 में इंग्लैंड के एंड्यू फ्लिंटॉफ ने इंडिया में वानखेड़े में जीत के बाद टी-शर्ट उतारकर दौड़ लगाई थी और गांगुली को नीचा दिखाने की कोशिश की थी, इसलिए जब दादा की टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर जीत दर्ज की तो उन्होंने फ्लिंटॉफ को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया था।

आप यूं ही खुशहाल रहे और मुस्कुराते रहें..हैप्पी बर्थ डे..दादा

फिलहाल क्रिकेट के इस महान जादूगर को हम दिल से सलाम करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं और ऊपर वाले से दुआ मांगते हैं कि आप यूं ही खुशहाल रहे और मुस्कुराते रहें..हैप्पी बर्थ डे..दादा।

Story first published: Friday, July 8, 2016, 9:08 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+