For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Happy Birthday Virat Kohli: जन्मदिन से एक दिन पहले कोहली ने लगाया रिकॉर्ड्स का चौका

By Anujkumar Maurya

नई दिल्ली। यूं तो विराट कोहली अक्सर ही क्रिकेट के मैदान पर कोई न कोई रिकॉर्ड बनाते रहते हैं, लेकिन शनिवार को राजकोट में हुए मैच में उन्होंने जो रिकॉर्ड बनाए वह बेहद ही खास हैं। राजकोट में हुए टी20 मैच में विराट कोहली ने 4 रिकॉर्ड बनाए हैं। यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास हैं क्योंकि उन्होंने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही रिकॉर्ड्स का चौका लगाकर खुद को ही अपने जन्मदिन का तोहफा दे दिया है। आपको बता दें कि आज यानी 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है। आइए जानते हैं विराट कोहली ने राजकोट के मैदान पर कौन से चार रिकॉर्ड बनाए हैं।

1- टी20 इंटरनेशनल में 50 पारियां

1- टी20 इंटरनेशनल में 50 पारियां

राजकोट में हुए मैच में उतरते ही विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी 50 पारियां पूरी कर ली हैं। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल की हाफ सेंचुरी मार दी है।

2- टी20 क्रिकेट में 7000 रन

2- टी20 क्रिकेट में 7000 रन

शनिवार को हुए मैच में ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। अब वह दुनिया के 8वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए हैं। ये रन विराट ने कुल 212 पारियों में बनाए हैं। विराट से तेज सिर्फ क्रिस गेल ने टी20 7000 रन बनाए हैं। क्रिस गेल ने यह रन 192 पारियों में ही बना लिए थे।

3- सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

3- सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

विराट कोहली अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर जा पहुंचे हैं। पहले नंबर पर ब्रैंडन मैक्कलम हैं, जिन्होंने 2140 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ कर दूसरा स्थान हासिल किया है, जिन्होंने 1889 रन बनाए थे।

4- 200 चौके लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

4- 200 चौके लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

राजकोट के मैदान में अपना पहला चौका जड़ते ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने 200 चौके भी पूरे कर लिए। विराट के अलावा टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 2 और खिलाड़ियों ने 200 चौके मारे हैं। टी20 में सबसे अधिक 223 चौके दिलशान ने मारे हैं और दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद हैं, जिन्होंने 200 चौके मारे हैं।

ये भी पढ़ें- विराट का खुलासा, सबसे पहले जहीर को बताई थी अनुष्का से प्यार हो जाने की बात, मिली थी ये सलाह

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+