Happy Birthday Virat Kohli: कम उम्र का 'विराट' कप्तान
नई दिल्ली। 5 नवंबर को भारतीय क्रिकेट टीम डैशिंग कैप्टन विराट कोहली का जन्मदिन है। जवां दिलों के धड़कन कोहली आज हर छोटे-बड़े की पसंद हैं, बेहद ही कम वक्त में करियर की बुलंदियों पर पहुंचने वाले विराट कोहली जितना मैदान में चर्चित रहते हैं उससे कहीं ज्यादा वो मैदान के बाहर भी चर्चा का विषय रहते हैं। दिल्ली में 5 नवम्बर 1988 को जन्मे विराट कोहली आज एक आईकॉन है, वो युवाओं के दिलों पर राज करते हैं तो वहीं भारत देश का गौरव भी हैं। कोहली की मां का नाम सरोज और पिता का नाम प्रेमजी है, परिवार में उनके बड़े भाई विकास और बड़ी बहन भावना है। कोहली ने विशाल भारती स्कूल में अपनी शिक्षा हासिल की है।कोहली ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते थे। कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान है। उन्होंने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी के लिए भी खेला है। उन्होंने एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया है।कोहली 2008 में अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (एकदिवसीय) शुरुआत की और 2011 में टीम इंडिया को विश्वविजेता बनाने में अहम रोल निभाया। कोहली किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में अपना पहला टेस्ट खेला था।
एक नजर कोहली के विराट रिकॉर्ड्स पर
- वनडे करियर में पूरे किए 9000 रन
- सबसे कम इनिंग में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर
- 194वीं इनिंग में हासिल किया ये मुकाम
- एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 205 इनिंग में 9000 रन बनाए थे
- विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान
- कप्तान के रूप में विराट कोहली ने बनाए 19वां शतक
- वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली नंबर 2 स्थान पर हैं।
- खेल से कमाई के मामले में भी वे अर्जेंटीना के जादुई फुटबॉलर लियोनेल मेसी से भी ऊपर पहुंच गए हैं।
- विराट दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं ही हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं।
- जूनियर वर्ल्डकप में विजेता बनी भारतीय क्रिकेट टीम के भी वे कप्तान रह चुके हैं।
- वे वर्ल्डकप2011 में धोनी के नेतृत्व में चैंपियन बनी भारतीय टीम के भी सदस्य थे।
- विराट इस समय एक दर्जन से ज्यादा ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं।
- वे भारत के सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं।
- विराट टेस्ट क्रिकेट में अब तक चार दोहरे शतक बना चुके हैं।
- टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 235 रन है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में बनाया था।
- इंग्लैंड के अलावा न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने दोहरे शतक बनाए हैं।
Read Also: Happy Birthday Virat Kohli: जब पापा ने कहा - विराट को बस खेलने देना..... बस... और फिर...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

