Happy Bday: नाम के ही नहीं आंकड़ों के मामले में भी कोहली हैं 'विराट'
बैंगलुरू। आज भारत के स्टार क्रिकेटर और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन हैं। बहुत ही कम समय में करियर की बुलंदियों पर पहुंचें विराट कोहली जितना मैदान में चर्चित रहते हैं उससे कहीं ज्यादा वो मैदान के बाहर भी चर्चा का विषय रहते हैं।
कातिल अदाओं वाले दिल्ली के विराट उर्फ चीकू आज 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के हर फार्मेट में एकदम फिट होने वाले विराट कोहली कैरियर की सबसे बड़ी सफलता अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा होने पर मिली।
आईये जानते हैं यंगिस्तान टीम के इस कप्तान के बारे में कुछ खास बातें...
- विराट का जन्म दिल्ली में 5 नवम्बर 1988 को हुआ था।
- उनके माता और पिता सरोज कोहली और प्रेमजी है।
- उनको एक बड़ा भाई, विकाश और एक बड़ी बहन, भावना है।
- कोहली ने विशाल भारती स्कूल में अपनी शिक्षा हासिल की है।
- उनके पिता, प्रेम, एक वकील थे और उनकी मौत दिसम्बर 2006 में हुई थी।
- कोहली ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं।
- कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान है।
- उन्होंने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी के लिए भी खेला है।
- उन्होंने एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया है।
- कोहली 2008 में अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (एकदिवसीय) शुरुआत की और 2011 में टीम इंडिया को विश्वविजेता बनाने में अहम रोल निभाया।
- कोहली किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में अपना पहला टेस्ट खेला था।
- कोहली 2012 में आईसीसी वनडे प्लेयर में जगह बनायी।
- नवंबर 2013 में उन्होंने पहली बार वनडे बल्लेबाज मे शीर्ष स्थान पाया था।
- कोहली 2011 विश्व कप के पहले मैच में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने।
- कोहली के टेस्ट में 9 शतक और वन डे में 22 शतक हैं।
- आप भी अपने इस चहेते खिलाड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं, कमेंट बॉक्स में आप बर्थडेविश लिखें।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
