37 साल का हुआ मुल्तान का सुल्तान, जिसने किया हर बॉलर का शिकार
बैंगलुरू। आज मुल्तान के सुल्तान के नाम से लोकप्रिय वीरेन्द्र सहवाग का जन्मदिन है, हालांकि वो इस समय दुबई में हैं लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
जिसे लोग सचिन कहते थे, आज है उसका जन्मदिन
पाकिस्तान के शोएब अख्तर हों या फिर आस्ट्रेलिया के मैकग्राफ...क्रिकेट की दुनिया का कोई भी ऐसा स्टार गेंदबाज नहीं है जिसको कि सहवाग ने धूल ना चटाई हो। ऊपर वाले की खास नेमत वाले इस क्रिकेटर के योगदान को भारत कभी नहीं भूल सकता है।
आईये डालते हैं वीरू के बारे में कुछ खास बातें स्लाइडों के जरिये...

विस्फोटक ओपनर
20 अक्टूबर 1978 को जन्में वीरू की छवि विस्फोटक ओपनर के रूप में रही है।

'आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर'
वीरू को 'नज़फ़गढ़ के नवाब' और 'आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर' के रूप में भी जाना जाता है।

स्पिन गेंदबाज़ी
वे दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज तो हैं ही किन्तु आवश्यकता के समय दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं।

गजब का खिलाड़ी
सहवाग ने भारत की ओर से पहला एकदिवसीय मैच 1999 में और पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला था।

'विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
अप्रैल 2009 में सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय बने जिन्हें 'विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाज़ा गया।

पाकिस्तान के खिलाफ
वीरेंद्र सहवाग ने अपना पहला अन्तरराष्ट्रीय मैच 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

ट्राई सीरीज
अगस्त 2001 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में सहवाग ने पारी की शुरुआत करते हुए कैरियर का पहला अर्धशतक जमाया।

विस्फोटक बल्लेबाज
ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 69 गेंदों पर शतक ठोककर हीरो बने।

तिहरा शतक
भारत की ओर से तिहरा शतक जड़ने के रिकार्डधारी सहवाग ने अब तक 228 एकदिवसीय मैच में 13 शतक और 36 अर्धशतकों की मदद से 7380 रन बनाए हैं।

टेस्ट मैचों में अधिक सफल
एकदिवसीय मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 219 रन है। दिलचस्प तथ्य यह है कि सहवाग की आक्रामक खेल शैली वनडे क्रिकेट के अनुकूल है लेकिन वह टेस्ट मैचों में अधिक सफल रहे हैं जिसमें उन्होंने 72 टेस्ट मैचों में 52.50 के औसत से 17 शतक और 19 अर्धशतकों समेत 6248 रन बनाये हैं।

अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री
सहवाग को बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री, आइसीसी 2010 का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर खिताब से नवाजा जा चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications