हैप्पी बर्थडे युवराज सिंह: सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर दी 'सुपरस्टार' को बधाई
नई दिल्लीः भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह आज 40 साल के हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने के लिए दिग्गजों का तांता लग गया है। सचिन तेंदुलकर ने भी युवी को बधाई दी है। युवराज सिंह ने केन्या के खिलाफ साल 2000 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और उसके बाद से उन्होंने शानदार यात्रा में 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले।
युवराज सिंह भारत के 2007 टी20 वर्ल्ड कप अभियान के हिस्से भी थे और 2011 वनडे वर्ल्ड जीत का भी हिस्सा थे। उन्होंने यहां पर शानदार भूमिका निभाई। 2011 में युवराज को मैन ऑफ द सीरीज भी दिया गया था। इसके पहले जब धोनी ने अपनी कप्तानी में पहली आईसीसी ट्रॉफी का स्वाद चखा था तब भी युवराज सिंह ने अहम रोल अदा किया था। यह 2007 का टी20 वर्ल्ड कप था।
सचिन ने युवराज के साथ एक नाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा है- हैप्पी बर्थडे युवी। मैंने मैदान के अंदर और बाहर आपके साथ बेहतरीन पल गुजारे हैं। आगे भी ऐसे पलों की ओर देख रहा हूं। आपके लिए आज का दिन बेहतरीन गुजरने की उम्मीद करता हूं सुपर स्टार।
गौतम गंभीर लिखते हैं कि, तुमने सब चीजों को आसान बना दिया प्रिंस, चाहे वह मैदान हो या उसके बाहर। भगवान तुमको लंबा और स्वस्थ जीवन दे।
सुरेश रैना युवराज सिंह को बर्थडे की बधाई देते हुए सफलता, खुशी और अच्छी हेल्थ की शुभकामनाएं देते हैं।
केएल राहुल ने युवराज सिंह को निडर क्रिकेटर बताया है जिन्होंने कई लोगों को प्रेरणा दी और बताया कि लाइफ में कभी भी हारना नहीं चाहिए।
बीसीसीआई ने भी युवराज को बधाई देते हुए ट्वीट किया है जहां पर लिखा है कि युवी ने 402 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 11,778 इंटरनेशनल रन बनाए हैं और 148 रन बनाए हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप विनर हैं।
युवी को एक शानदार मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज और बढ़िया गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है जो अपने दिन पर कुछ ओवर गेंदबाजी करके पांचवें गेंदबाज का काम काफी आसान कर देते थे। वे एक शानदार फील्डिर थे। युवी को उनकी तमाम खासियतों के बावजूद सबसे ज्यादा चर्चा 2007 टी20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड पर लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर मिली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

