For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली से डेविड वार्नर तक, क्रिकेट सितारों ने दी जगमग दीपावली की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत विश्व के दिग्गजों क्रिकेटरों ने भी दीपावली के शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। कोहली इस समय यूएई में भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने की जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने इस दीवाली पर फैंस के लिए खुशियों और आनंद की कामना की है।

अफगानिस्तान के खिलाफ 69 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले केएल राहुल ने भी ट्विटर पर प्रशंसकों को बधाई दी और लिखा: "रोशनी का त्योहार आपको और आपके परिवार को शांति, खुशी और खुशी लाए। आपको दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं।"

भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने विशेष अवसर के लिए बधाई देने के लिए अपने परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।

उन्होंने लिखा, "सभी को एक खुश और सुरक्षित दिवाली की शुभकामनाएं। इस साल इस शुभ दिन को अपने परिवार के साथ बिताना याद आ रहा है।"

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी हैप्पी और धमाकेदार दीवाली की कामना की और त्यौहार के जश्न के अलावा लोगों की जिंदगी में प्यार और रोशनी लाने की कामना की।

विदेशी क्रिकेटर भी भारत के साथ आईपीएल के जरिए बहुत ज्यादा जुड़े रहते हैं। डेविड वार्नर ने दीवाली पर दीए बनाकर ग्रीटिंग भेजा है और सैम बिलिंग और डेविड मिलर भी इस त्यौहार को मनाने वालों को शुभकामनाएं देते हैं।

वैसे भारतीय टीम ने दीवाली से पहले की शाम पर जबरदस्त आतिशबाजी की। यह रनों के धमाके थे जो रोहित शर्मा और केएल राहुल के बल्ले से निकले थे। इसके चलते भारत ने अफगानिस्तान पर 66 रनों से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।

भारत का भाग्य अभी भी उसके हाथ में नहीं है क्योंकि उनको अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच में अफगान टीम को जिताने की दुआ करनी होगी। इसके अलावा टीम इंडिया को कल स्कॉटलैंड के खिलाफ भी करो या मरो सरीखा मुकाबला खेलना है जहां भारत के ही जीत के चांस है।

Story first published: Thursday, November 4, 2021, 19:52 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+