Happy Diwali: क्रिकेट दिग्गजों ने ऐसे दी अपने फैंस को बधाई, कहीं ये मजेदार बातें

नई दिल्ली। बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक दीवाली का त्योहार पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। देश के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी देशवासियों को दिवाली पर्व की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में आपके फेवरेट क्रिकेटर्स भी आपको दिवाली पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ कई सुझाव दे रहे हैं।

हैप्पी दीवाली, देश के बुजुर्गों और जानवरों के बारे में भी सोचें
भगवान श्रीराम की विजय के इस त्यौहार पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी अपने फैंस को दिवाली पर वीडियो जारी कर शुभकामनाएं भेजी हैं। सचिन ने अपने वीडियो में संदेश दिया कि, 'अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते वक्त देश के बुजुर्गों और जानवरों के बारे में भी सोचें। किसी को कोई दिक्कत ना हो और दीवाली के मजे लें।'

पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचाएं और अपना ध्यान रखें
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में दोबारा शामिल किए टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी फैंस को दीवाली की बधाई दी। रहाणे ने ट्विटर पर लिखा- 'आप सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचाएं और अपना ध्यान रखें।'

आओ लोगों से मिलें ना कि टीवी पर
भारतीय टीम से बाहर चल रहे धाकड़ स्पिनर आर अश्विन ने लोगों को दीवाली की बधाई दी, उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'हैप्पी दीपावली, आओ लोगों से मिलें ना कि टीवी पर और मोबाइल पर मैसेज देकर लोगों को बधाई दें।'

आपका पथ प्रकाशित हो, हैप्पी दीवाली
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने फैंस को दीवाली की बधाई दी। सहवाग ने ट्विट पर लिखा- यह दिवाली आपके जीवन से सभी अंधेरे को दूर करे, और आपको प्यार और खुशी मिले। आपका पथ प्रकाशित हो। जय श्री राम।

जहां अनुमति हो वहां पटाखें फोड़ें
भारतीय टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वीडियो जारी कर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भेजी हैं। धवन ने अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां पटाखे फोड़ने की अनुमति है वहां संभलकर और सेफ तरीके से पटाखे फोड़ें। उन्होंने ये भी कहा कि हो सके तो पटाखे न फोड़ें। पर्यावरण का भी ध्यान रखें।

इस दिवाली मिलकर चीजों को बदलते हैं
वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस दीवाली पर पटाखे न फोड़ने का संदेश देते हुए एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। कोहली ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस दिवाली मिलकर चीजों को बदलते हैं।

हैप्पी दीवाली, कृपया पटाखे न फोड़ें
भारतीय टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वीडियो जारी कर अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। पांड्या ने वीडियो जारी करत हुए लिखा- आप सभी को खुश, समृद्ध और शांतिपूर्ण दिवाली की शुभकामनाएं! पांड्या मे पटाखे न फोड़ने का अनुरोध भी किया।

Story first published: Thursday, October 19, 2017, 13:16 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+