For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा और टीम के साथियों के साथ सेलिब्रेट किया नया साल- देखें फोटो

नई दिल्लीः नया साल आ चुका है भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने की ओर देख रही है। सेंचुरियन टेस्ट मैच को जीतने के बाद सबको कोहली एंड कंपनी से तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाने की पूरी उम्मीद है। फिलहाल भारतीय कप्तान जोहांसबर्ग में होने जा रहे दूसरे टेस्ट की तैयारी कर रही हैं जो 3 जनवरी से खेला जाएगा।

जाहिर है इस मौके पर टीम तो एकजुट है ही, खिलाड़ियों के परिवार भी उनके साथ हैं। विराट और अनुष्का भी नए साल पर एक साथ हैं और कप्तान ने पत्नी व टीम के साथियों के साथ फोटो शेयर करके सोशल मीडिया पर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

कोहली ने नए साल को सेलिब्रेट करते हुए अनुष्का के साथ पोज दिया है और साथ ही ईशांत शर्मा, अंजिक्य रहाणे, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, नवदीप सैनी, मयंक अंग्रवाल और शार्दुल ठाकुर के साथ भी फोटो शेयर की है।

इन फोटोज के बीच एक टीम इंडिया की ग्रुप फोटो भी है जिसमें कोचिंग स्टॉफ भी देखा जा सकता है। भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी इस दौरान देखे जा सकते हैं।

अनुष्का शर्मा ने भी इस मौके पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की और साल 2021 को अपनी जिंदगी में सबसे बड़ा तोहफा देने के तौर पर याद किया। ये तोहफा है उनकी बेटी वामिका का आगमन। इस फोटो में देख सकते हैं कि केक कटिंग सेशन चल रहा है। अनुष्का और वामिका ने विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के दौर पर ज्वॉइन किया हुआ है जहां भारत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रहा है।

कोहली एंड कंपनी ने सेंचुरियन की जीत के बाद पार्टी की थी जिसमें टीम ने होटल में म्यूजिक और डांस किया। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें विराट कोहली, पुजारा और द्रविड़ जैसों को अपने पांव थिरकाते हुए देखा जा सकता है।

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका का किला माने जाने वाले सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बने हैं।

इस बीच, कोहली को 19 जनवरी से शुरू होने वाली 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए 18 सदस्यीय टीम में भी चुना गया था। केएल राहुल को कप्तान बनाया गया था, जबकि जसप्रीत बुमराह को रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में डिप्टी के रूप में चुना गया है।

Story first published: Saturday, January 1, 2022, 14:37 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+