Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 8: नेहरा के सामने बैंगलोर ढ़ेर, चेन्नई ने 24 रनों से जीता मैच

नयी दिल्ली। आईपीएल मुकाबले में आज खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर के बीचे के मुकाबले में जीत चेन्नई की हुई है। चेन्नई ने 24 रनों से ये मुकाबला जीत लिया है। मैच के सुपर हीरों से आशीष नेहरा। जिनके सामने बैंगलोर को कोई भी खिलाड़ी टिक नहीं पाया और पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और मुकाबला गंवा बैठी।

जीत के लिए मिले 149 रनों के टारगेट के जवाब में आरसीबी की टीम 19.4 ओवर में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आरसीबी के लिए कप्तान कोहली ने सबसे अधिक 48 रनों की पारी खेली, जबकि मनदीप सिंह ने 23 रनों की पारी खेली।

चेन्नई के गेंदबाज के सामने बैंगलोर की कोई भी पारी टिक नहीं पाई। आशीष नेहरा ने 19 रन देकर 3 और ईश्वर पाण्डेय ने 28 रन देकर 2 विकेट झटकते हुए आरसीबी की बैटिंग की कमर तोड़ दी।

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नै सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स के सामने जीत के लिए 149 रनों का लक्ष्य रखा। सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए।लेकिन जबावी मुकाबले में बैंगलोर की टीम 20 ओवर बी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 19.4 ओवरों में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+