#HappyBirthdayMSD: धोनी की खामोशी, उदासी और शांति...बहुत कुछ कहती है...

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को 'मिस्टर कूल' कहा जाता है, उनके चाहने वाले ही नहीं बल्कि उनके जानने वाले अक्सर ये बातें करते हैं कि शांत, धीरज और धैर्यशाली धोनी के दिमाग में क्या चल रहा है, इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है।

केवल क्रिकेट के मैदान में ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल चीजों के बारे में भी कभी धोनी खुलकर नहीं बोलते हैं। इस बात को उनकी पत्नी साक्षी रावत खुद कई बार कह चुकी हैं। विश्वकप जीतने के बाद सिर के बाल साफ करने से लेकर टेस्ट मैच से संन्यास लेने तक के फैसलों के बारे में उनकी पत्नी को पता नहीं था।

धोनी इस हार के बाद रो पड़े हैं

धोनी इस हार के बाद रो पड़े हैं

इसलिए जब धोनी गुस्सा होते हैं या रियेक्ट करते हैं तो सबको लगता है कि वाकई में अब कुछ बड़ा हो गया है, जिसे बर्दाश्त कर पाना धोनी के बस में भी नहीं है।

धोनी इस हार के बाद रो पड़े

धोनी इस हार के बाद रो पड़े

36 बरस के धोनी ने ना जाने कितने मैच विनिंग फैसले करके सेलेक्टर्स और क्रिकेट प्रेमियों को चौंकाया है इसलिए वेस्टइंडीज में जब चौथा वनडे भारत हारा और ये खबर आई कि धोनी इस हार के बाद दुखी हैं, तो ये उनके चाहने वालों को बर्दाश्त नहीं हुआ।

धोनी इस हार से इतने हताश थे

मालूम हो कि वेस्टइंडीज दौरे पर 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया सीरीज के चौथे मैच में हार गई थी, इस हार के लिए लोगों ने धोनी की स्लो फीफ्टी को जिम्मेदार ठहराया था और इस हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी काफी निराश दिख रहे थे।

धोनी काफी दुखी होकर बैठे थे

धोनी काफी दुखी होकर बैठे थे

धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज से हारी तो मैदान पर हर खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे। इस दौरान धोनी ड्रेसिंग रूम में काफी दुखी होकर बैठे थे।

धोनी को देख परेशान लोग

धोनी का ये रूप देखकर उनके चाहनेवालों को तो बुरा लगा ही उनके विरोधियों को भी अच्छा नहीं लगा था। हर खिलाड़ी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, धोनी के जीवन में भी आए हैं। क्रिकेट पंडित कह रहे हैं कि ये वक्त धोनी के क्रिकेट का अंतिम दौर है तो वहीं बहुतों को लगता है कि टीम इंडिया के इस सितारे के हेलिकॉफ्टर शॉट में आज भी काफी दम है।

धोनी की खामोशी, उदासी और शांति...

धोनी की खामोशी, उदासी और शांति...

खैर धोनी का खेल उनके आगे के रास्ते को तय करेगा लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि धोनी की खामोशी, उदासी और शांति...लोगों को परेशान करती हैं। वो कुछ कहे ना कहे लेकिन उनके लिए भारतीय जरूर विरोधियों पर जहर उगल देते हैं। इतनी मोहब्बत और इज्जत ही धोनी की कमाई है, जो हर किसी को नसीब नहीं होती। क्रिकेट के इस होनहार खिलाड़ी को उनके जन्मदिन पर बहुत सारी शुभकामनाएं।

Story first published: Friday, July 7, 2017, 13:41 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+