Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#HappyBirthdaySachin: जब वीरू ने कहा...कर लो जो करना है...'भगवान' सो रहे हैं

नई दिल्ली। आज भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है, जाहिर है बर्थडे इतने खास इंसान का है तो उसे विश भी खास अंदाज में किया जाना चाहिए इसलिए ट्विटर मास्टर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें बेहद ही निराले अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

सचिन के क्लोन कहे जाने वाले वीरू से उनके और सचिन के फैन ऐसे ही धमाके की उम्मीद कर रहे थे। दरअसल 'मुल्तान के सुल्तान' ने अब से कुछ देर पहले एक फोटो ट्‌वीट किया है, जिसमें सहवाग और सचिन नजर आ रहे हैं, इस फोटो में दोनों प्लेन में बैठे हैं और सचिन तेंदुलकर सो रहे हैं।

दुर्लभ अवसर जब कोई भी अपराध कर सकता है...

इस फोटो शेयर के साथ सहवाग ने ट्‌वीट किया है कि एक दुर्लभ अवसर जब कोई भी अपराध कर सकता है, भगवान जी सो रहे हैं, एक ऐसा व्यक्ति जो भारत में समय को रोक सकता है।

सचिन के फेवरेट प्लेयर्स में से एक हैं सहवाग...

सहवाग का ये अंदाज वैसे तो काफी मजाकिया है लेकिन ये जरूर दर्शाता है कि उनके मन में सचिन के लिए कितनी मोहब्बत और इज्जत है और इसी कारण ही वो शायद सचिन के फेवरेट प्लेयर्स में से एक हैं, जिनकी बैटिंग से सचिन को भी डर लगता था कि ना जाने वो कब किस गेंदबाज की धुनाई कर दें।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+