Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भैंस ने लड़कों को ऐसे सिखाया सबक, आकाश चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो देखते ही देखते चारों तरफ सुर्खियां बटोर लेते हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के कारण देशभर में लाॅकडाउन किया गया है। लोग घरों में बैठकर खुद को महामारी से बचा रहे हैं और दुनिया से बने रहने के लिए इंटरनेट का सहारा ले रहे हैं। सभी क्रिकेटर्स अपने फैंस से बने रहने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव हो रहे हैं या फिर अपनी वीडियो या तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपने ट्विटर पर एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया जिसमें एक भैंस कुछ लड़कों को सबक सीखाती दिखी।

दरअसल, आकाश ने जो वीडियो शेयर किया उसमें भैंसगाड़ी लड़कों से भरी हुई दिखाई दे रही है जो तेज रफ्तार पकड़ने के कारण पलट जाती है। जिसमें एक भैंस ने अपने ऊपर जुल्म करने वाले से ऐसा बदला लिया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। भैंस द्वारा जुल्म किए जाने वालों से बदला लेने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में 4-5 लड़के भैंसगाड़ी पर बैठे हुए हैं। गाड़ी की स्पीड ज्यादा करने लिए लड़के भैंस को लगातार डंडे से मार रहे हैं। लगातार डंडे मारने से भैंस अपनी स्पीड बढ़ा लेता है। इसके कुछ सेकंड बाद ही रोड़ के किनारे पर भैंस अपना रास्ता बदल लेता है जिससे डिवाइडर से गाड़ी टकरा जाती है और गाड़ी में बैठे सभी लड़के गिर जाते हैं और भैंस स्पीड से आगे भाग जाती है।

आकाश चोपड़ा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जैसे बोओगे वैसा काटोगे। आकाश चोपड़ा के इस वीडियो पर उनके फैन्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मुझे क्लाइमैक्स पसंद आया जोकि सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे साफ पता चलता है कि सबको इन लड़कों के बर्ताव से परेशानी हुई।

Story first published: Monday, May 25, 2020, 16:27 [IST]
Other articles published on May 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+